2 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 2 जून 2025 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। सोमवार का दिन होने के कारण यह विशेष धार्मिक महत्व का दिन है। ज्येष्ठ माह के सोमवार व्रत को बेहद पुण्यदायी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान शिव की आराधना से विशेष फल की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु आज के दिन पार्थिव शिवलिंग की विधिवत पूजा करें। रुद्राभिषेक करने से जन्म-जन्मांतर के पापों का शमन होता है। व्रतधारी फलाहार रहें और दिनभर शिव मंत्रों का जाप करें।

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत लाभकारी रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है, विशेष रूप से शाम के बाद कोई डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापार में नई संभावनाएं दिखाई देंगी, खासकर यदि आप कला, मीडिया या शिक्षा से जुड़े हैं। धन लाभ के योग हैं, निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन की चर्चा संभव है और मानसिक रूप से आप आनंदित रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!
वृष राशि (Taurus) आपके लिए आज का दिन मेहनत और सतर्कता से काम लेने का है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं, जिनके लिए पहले से योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा। परिजनों से भावनात्मक लगाव बढ़ेगा, लेकिन दूर रह रहे किसी सदस्य की याद परेशान कर सकती है। बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको उत्साहित कर सकती है, लेकिन अतीत की कोई गलती आज सामने आ सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों का दिन आपकी रचनात्मकता और सृजनात्मक सोच को उजागर करने का है, विशेषकर यदि आप लेखन, संगीत, डिजाइनिंग या विज्ञापन से जुड़े हैं। आपको कोई प्रिय कार्य करने का अवसर मिलेगा जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। वरिष्ठों से सराहना मिलने की संभावना है। धन के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा, विशेषकर फ्रीलांसर या सेल्फ-एम्प्लॉइड व्यक्तियों को लाभ होगा। नई योजनाएं मन में आएंगी जिनसे भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार में प्रेमपूर्ण माहौल बना रहेगा और कोई मांगलिक आयोजन संभव है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आर्थिक लाभ और मान-सम्मान की वृद्धि के संकेत दे रहा है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और कोई सामाजिक या पारिवारिक जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभा सकेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिल सकता है। परिवार में आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है, अतः शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। मित्रों संग समय बिताने का अवसर मिलेगा जिससे मानसिक राहत महसूस होगी।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है लेकिन थोड़े समय के लिए आध्यात्मिक चिंतन या अध्ययन के लिए समय निकालना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ वरिष्ठ आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन धैर्य से काम लें। आर्थिक दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा, अतः अनावश्यक खर्च से बचें। व्यापार में कोई रुका हुआ कार्य आज गति पकड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है और रात्रि का समय सामाजिक या धार्मिक आयोजनों में व्यतीत हो सकता है, जो मन को सुकून देगा।
ये भी पढ़ेंः Money plant: घर में इस जगह भूलकर भी ना रखें मनी प्लांट, होगा बड़ा नुक़सान!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोल सकता है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन आपकी कुछ मनमानी आदतें पारिवारिक माहौल को बिगाड़ सकती हैं। पिताजी से किसी विषय पर मतभेद हो सकते हैं, अतः सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें। ससुराल पक्ष से धन संबंधी कोई मामला आज अटक सकता है, इसलिए उधारी से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों का दिन आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। करियर में किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है और आपके पक्ष में निर्णय आएगा। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी और लंबे समय से रुका हुआ कार्य गति पकड़ सकता है। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि आस-पास के लोग समस्या खड़ी कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, पैसों की आवक सामान्य से अधिक हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और कोई आवश्यक घरेलू खरीददारी भी संभव है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) भागदौड़ भरा दिन रहेगा, लेकिन इसके साथ ही कुछ सकारात्मक अनुभव भी होंगे। विशेष लोगों से मुलाकात के योग हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खुशी मिलने वाली है। आज आवेश या जल्दबाज़ी में कोई बड़ा फैसला न लें। पुराने मित्र से भेंट मन को प्रसन्नता देगी। घर के रिनोवेशन या सजावट से जुड़े कार्य शुरू हो सकते हैं। किसी के साथ साझेदारी में व्यापार करने से बचना ही बेहतर रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों का दिन जोखिम उठाने की हिम्मत लेकर आ रहा है, विशेषकर आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में। नई योजनाएं मन में आएंगी और यदि आप साहस से कार्य करें तो बड़ा लाभ मिल सकता है। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से हटकर कुछ नया करने की चाह होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। किसी निकट संबंधी की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है, जिससे संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) आपके लिए आज का दिन योजनाओं को साकार करने का है। किसी नई योजना में धन निवेश करने का अच्छा अवसर मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने से पहले पर्याप्त विचार-विमर्श करें। यदि आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं की सावधानी से जांच करें। माता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, सतर्क रहें। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आ सकता है। किसी विरोधी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें।
कुंभ राशि (Aquarius) आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए, विशेष रूप से मौसम के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं। खान-पान पर संयम रखें और आराम को प्राथमिकता दें। व्यापार में दिन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन किसी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें वरना नुकसान हो सकता है। करियर में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन कोई छोटा मोटा विवाद परेशान कर सकता है। पैसों के मामले में दिन संतुलित है, लेकिन निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और किसी पुराने मित्र से भेंट होने की संभावना है।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन कुल मिलाकर खुशनुमा रहेगा, लेकिन आर्थिक दृष्टि से कमजोर रह सकता है। किसी छोटी यात्रा का योग है, लेकिन वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यापार में शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि नुकसान की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। अपने कार्यों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता महसूस होगी, जिससे आगे चलकर लाभ मिलेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
