29 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
29 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 22 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज आज मास शिवरात्रि का व्रत किया जायेगा, इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा भक्तों को प्राप्त होती है।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: नए साल पर जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपका दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां रहेंगी। सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है और आपको मेहनत से आपको सफलता प्राप्त होगी। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता भी आपको यश देगी। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने कामों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा। किसी नए मकान, वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कामों में गलतियों को अनदेखा करने से बचना होगा।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन सामान्य है। आपके लिए बौद्धिक और व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता का दिन है और आपको करियर के मामले में तरक्की हासिल होगी। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, हर कार्य संभलकर करें और किसी से मदद लेने में हिचकें नहीं और अपने काम पर फोकस करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी बड़े निवेश को करने की यदि आप प्लानिंग कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी की बातों में आकर लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधियों का षड़यंत्र असफल रहेगा। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कड़वाहट दूर होगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है और आपके संबंधों में लाभ होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए झगड़े व झंझटों से दूर रहने के लिए रहेगा। किसी सरकारी काम में आप सोच समझ कर ही आगे बढ़े। आपका कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती हैं, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आपको अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने उन्हें किसी दूसरे के भरोसे काम छोड़ा, तो समस्या आ सकती है। आपको अपने खर्चों का भी लेखा-जोखा रखना होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को सफलता प्राप्त होगी और आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी और कारोबारी संबंधों में लाभ होगा। पारिवारिक अशान्ति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी। आपके संबंधों में सफलता रहेगी और योजनाएं सभी समय से पूर्ण होंगी। कारोबारी संबंधों में लाभ होगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ऑफिस में तरक्की चाहिए तो अपनी डेस्क पर रख दें ये चीजें!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी, क्योंकि आपको किसी पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। अपने भविष्य को लेकर प्रॉपर्टी में कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे, जिन्हें आपको पहचानना होगा। आप अपने मित्रों से कोई भी ऐसी बात ना बोले, जिसका की उनको बुरा लगे। जीवन साथी के करियर में कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों का दिन तरक्की से भरा होगा और आपके काम धंधे के मामले में लाभ होगा। आपके रुके कार्य में सफलता प्राप्त होगी। घर में धन धान्य की वृद्धि होगी। कलत्र मित्रों से धन का लाभ, निरोगता शत्रुओं पर विजय और मनोरथ सिद्धि होगी। आपको शुभ अवसरों की प्राप्ति होगी। आपको सुखद अवसरों की प्राप्ति होगी।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आपके पड़ोस में किसी सदस्य से आपकी कहा सुनी हो सकती है। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, क्योंकि ढील देने के कारण उनके खोने की संभावना बन रही है। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका दिन कारोबार के मामले में लाभ होगा। कहीं से कमा कमाया धन मिलने के योग हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई बन्धुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा। आपका दिन सम्मान के मामले में लाभ से भरा होगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे, उनके कुछ नए मित्र बनेंगे। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जो आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कामों की सराहना होगी और उन्हें किसी बड़े पद के मिलने की भी संभावना है। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
