Traffic Advisory: नोएडा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफ़िक पुलिस ने एक नई एडवाइजरी जारी की है।
Traffic Advisory: नोएडा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफ़िक पुलिस (Traffic Police) ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। नए साल की पूर्व संध्या के दौरान कनॉट प्लेस और उसके आसपास ट्रैफ़िक (Traffic) पर कड़ी पाबंदी रहेगी। ट्रैफ़िक पुलिस के अनुसार, केवल उन्हीं वाहनों को कनॉट प्लेस (Connaught Place) की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी, जिनके पास होटल या रेस्तरां (Restaurant) की बुकिंग होगी। इसके अलावा, होटल द्वारा पार्किंग लेबल (Parking Label) जारी किए जाएंगे। अगर भीड़ ज्यादा बढ़े, तो राजीव चौक मेट्रो स्टेशन को कुछ समय के लिए बंद भी किया जा सकता है। ट्रैफ़िक पुलिस ने कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर कनॉट प्लेस में भारी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं, जिसके मद्देनजर इस इलाके में व्यापक ट्रैफ़िक प्रबंध किए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Delhi-NCR में बर्फबारी..यकीन ना हो तो तस्वीरें देखिए

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
ट्रैफिक के खास इंतजाम
नए साल के जश्न को लेकर कनॉट प्लेस (Connaught Place) में हर साल की तरह भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर खास इंतजाम किए हैं। ऐसे कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने सीपी आने वाले वाहनों के लिए पहले से ही पार्किंग एरिया तय कर दिए हैं।
आपको बता दें कि 31 दिसंबर की रात 8 बजे के बाद निजी एवं सार्वजनिक वाहनों को कनॉट प्लेस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। गाड़ियों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, चेम्सफोर्ड रोड, आरके आश्रम-चित्रगुप्त मार्ग चौक, गोल मार्केट, गोल डाकखाना, पटेल चौक, केजी मार्ग, फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड, विंडसर प्लेस से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। कनॉट प्लेस के अंदर, मध्य एवं बाहरी सर्किल में केवल पास लगे हुए वाहनों को ही जाने दिया जाएगा।

इन जगहों पर होगी पार्किंग
- गोल डाकखाना के पास
- काली बाड़ी मार्ग
- पंडित पंत मार्ग
- भाई वीर सिंह मार्ग
- आकाशवाणी के पीछे रकाबगंज रोड पर पटेल चौक के पास
- विंडसर प्लेस के पास
- राजेंद्र प्रसाद रोड
- रायसीना रोड
- बड़ौदा हाउस तक कॉपरनिकस मार्ग पर मंडी हाउस के पास
- मिंटो रोड पर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और प्रेस रोड एरिया
- केजी मार्ग पर फिरोजशाह रोड के पास, केजी मार्ग से सी-हेक्सागन तक
- बंगाली मार्केट के पास, बाबर रोड और तानसेन मार्ग पर
- जंतर-मंतर रोड
- रायसीना रोड
इंडिया गेट के पास वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण
नए साल के अवसर पर बुधवार को इंडिया गेट (India Gate) के आसपास वाहनों की आवाजाही को भीड़ बढ़ने की स्थिति में प्रतिबंधित किया जा सकता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं, जिसके कारण नई दिल्ली से दक्षिण दिल्ली तक कई इलाकों में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ट्रैफ़िक पुलिस कुछ प्रमुख सड़कों पर डायवर्जन लागू करेगी।

इन रास्तों पर होगा टैफिक डायवर्ट
ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के मताबिक, इंडिया गेट के पास लोगों की संख्या ज्यादा होने पर सी-हेक्सागन के आसपास वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। इंडिया गेट की तरफ आने वाले वाहनों को क्यू पाइंट, सुनहरी मस्जिद, जनपथ, राजपथ-रफी मार्ग, विंडसर प्लेस, जनपथ पर राजेंद्र प्रसाद रोड, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस, डब्ल्यू पाइंट, मथुरा रोड-पुराना किला रोड, मथुरा रोड-शेरशाह रोड, एसबीएम-जाकिर हुसैन मार्ग और एसबीएम-पंडारा रोड से डायवर्ट किया जाएगा।
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) की ओर से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गये हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ तेज गति से गाड़ी चलाने (धारा 112/183 एमवीए के तहत), शराब पीकर गाड़ी चलाने (धारा 185 एमवीए के तहत), जिग-जैग और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने (धारा 184 एमवीए के तहत), लापरवाही से गाड़ी चलाने और स्टंट बाइकिंग आदि के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
