Weather Update: यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का सितम शुरू हो गया है।
Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। वहीं यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का सितम शुरू हो गया है। 3-4 दिन से मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के 14 से ज्यादा जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं मौसम विभाग ने 40 से ज्यादा जिलों में बारिश होने और ओले-बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ेः Delhi-NCR सावधान! अगले 2 दिन रहेंगे भारी..IMD ने जारी की चेतावनी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
IMD के मुताबिक 29 दिसंबर को यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, बदायूं, रामपुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, झांसी, जालौन, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कुशीनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र में हल्की-हल्की बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी हुआ है।

इसके अलावा 29 दिसंबर को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मेरठ, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी है। इस दौरान गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।
यूपी में जारी रहेगा ठंड का कहर
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण यूपी में अगले 24 घंटे के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। वहीं, 2 दिन बाद न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा, जिसके बाद यूपी में फिर ठंड का कहर दिखाई देगा।

अमौसी मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को यूपी के बहराइच में सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अन्य कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। बता दें कि तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।
ये भी पढ़ेः Toll Tax: आ रहा टोल टैक्स से जुड़ा नया नियम..ये रही डिटेल
वहीं मौसम विभाग के ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को बारिश का अनुमान नहीं है। लेकिन 30 दिसंबर के बाद राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इस वजह से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। अलर्ट में कहा गया है कि कुछ जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।
