25 September 2025 Ka Rashifal

25 September 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

25 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 25 सितंबर 2025, आश्विन मास का 18वां दिन है। पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो सुबह 7:06 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज गुरुवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में और चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहेंगे। आज गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:48 पूर्वाह्न से 12:37 अपराह्न तक रहेगा। वहीं, राहुकाल का समय 9:12 पूर्वाह्न से 10:42 पूर्वाह्न तक है। आज विनायक चतुर्थी का पर्व भी है। साथ ही वार के अनुसार आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की संकेत नजर आ रहे हैं। आज के दिन आपको अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर ध्यान देना होगा। आपके लिए आवश्यक और स्थायी उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी से लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपको अनावश्यक खर्च से भी बचना होगा। आज शाम के समय किसी विशेष मेहमान के आगमन की संभावना बन रही है। आपका खर्च बढ़ सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका किसी चल-अचल संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने को लेकर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन तेजी से आगे बढ़ने का है। आज के दिन आपकी अप्रत्याशित तरक्की देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। यहां तक कि आप खुद की नजर भी आपकी उपलब्धियों पर लग सकती है। इस समय जीवन में हो रही प्रगति की रफ्तार को बनाए रखने पर आपको ध्यान देना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके लिए आपको व्यर्थ की वाहवाही के चक्कर से दूर रहना होगा और अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। तकनीकी समस्या के कारण आप परेशान रहेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर कोई मुद्दा छिड़ सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च अधिक होगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे आपकी टेंशन बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए परेशानी से भरा रह सकता है। पिछले कुछ समय से कारोबार में चल रही अस्थिरता आपको परेशान कर सकती है। व्यापार या नौकरी में स्थायी सुधार और सफलता के लिए आपको आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। इसके साथ ही अधिक आराम की आदतों से भी पीछा छुड़ाना पड़ेगा। आप चाहें तो अपनी मेहनत और समर्पण के साथ इन सभी बाधाओं से छुटकारा पा सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा, जिससे आपको मेहनत भी अधिक करनी होगी। आज आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत और भागदौड़ से भरा रहने वाला है। लेकिन इसके बावजूद भी आज आप जो प्रयास करेंगे इसके नतीजे आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आज के दिन आपकी राशि के स्वामी अपने घर में आ रहे हैं और सूर्य के साथ होने के कारण परिस्थितियां थोड़ी तप्त और चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। आपको पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। वर्तमान में आपके द्वारा किए गए कार्य निकट भविष्य बेहतर अवसर प्रदान करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। यदि जीवनसाथी से आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। मित्रों और सगे संबंधियों से आपकी खूब पटेगी। आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपका धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। शारीरिक समस्याओं को लेकर आपको थोड़ा एतियात बरतनी होगी।

ये भी पढ़ें: Astro: 27 सितंबर से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की बरसेगी कृपा!

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन मकर राशि के जातकों के मान-सम्मान को बढ़ाने वाला होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी से आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रहों की चाल से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। क्रय-विक्रय जैसे व्यवसायों में आज आपको लाभ मिलने की संभावना है। दिन भर शुभ समाचार प्राप्त होते रहेंगे। व्यर्थ के झंझटों से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही मामा पक्ष से सहयोग मिलने से आपका मनोबल भी बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपके मन में ईर्ष्या की भावना बनाए रखेंगे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। नौकरी को लेकर काम को लेकर परेशान चल रहे लोगों को मन मुताबिक काम मिलने की संभावना है। आप कोई प्रॉपर्टी से जुड़े मुद्दे को फाइनल कर सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ कमाने का दिन है। आज उच्च अधिकारी वर्ग के लोग आपके काम आएंगे और विकास में मददगार साबित होंगे। आयात-निर्यात जैसे व्यवसाय शुरू करने का आप निर्णय ले सकते हैं। इसके साथ ही अध्यात्म और धर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। इस दिन यात्रा और मंगलोत्सव का शुभ संयोग भी बन रहा है। समय के सदुपयोग से आपके सितारे बुलंद होंगे और जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें: Suryagrahan: धनतेरस के पहले सूर्य करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

मीन राशि (Pisces)   आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको काम को लेकर टेंशन रहेगी और आपकी किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। जीवनसाथी को नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। राजनीति में काम कर रहे लोगों को उनके सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे उनके जनसंपर्क में भी इजाफा होगा। आप अपने बॉस की बात को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।