Suryagrahan

Suryagrahan: धनतेरस के पहले सूर्य करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

Yours राशि
Spread the love

Suryagrahan: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है।

Suryagrahan: वैदिक ज्योतिष में सूर्य (Surya) को ग्रहों का राजा माना जाता है, जो मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी, पिता और सरकारी कार्यों का कारक है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर इन क्षेत्रों पर विशेष रूप से देखने को मिलता है। 17 अक्टूबर 2025 को सूर्य देव शुक्र की राशि तुला (Raashi Tula) में प्रवेश करेंगे, जो धनतेरस से ठीक पहले होगा। इस गोचर से कुछ राशियों के लिए सुनहरा दौर शुरू होने की संभावना है, जिसमें मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं, किन राशियों को मिलेगा इस गोचर का लाभ…

Pic Social Media

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। सूर्य आपकी राशि में प्रथम भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। इस दौरान आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। करियर के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जबकि अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। इसके अलावा, साझेदारी के कारोबार में भी लाभ की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का तुला गोचर करियर और कारोबार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्रदान कर सकता है। सूर्य आपके दशम भाव में भ्रमण करेंगे, जो कार्यक्षेत्र से जुड़ा है। इस दौरान आपको नौकरी और व्यवसाय में अपार सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबारियों को धन लाभ और व्यापार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। इस अवधि में आप अपने करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे और मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। सूर्य आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जो भौतिक सुखों और संपत्ति से संबंधित है। इस दौरान आपको वाहन, प्रॉपर्टी और अन्य सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद और रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को वरिष्ठों द्वारा सराहा जाएगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस अवधि में आप अपने करियर और पारिवारिक जीवन से संतुष्ट रहेंगे, और जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।