5 May 2025 Ka Rashifal

5 May 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

5 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 5 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि सोमवार सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 20 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही सोमवार दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज जानकी जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा आज श्री बगलामुखी जयंती भी है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए दिन करियर के मामले में सफलता से भरा होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको खुशी मिलेगी। समाज में आपके अच्छे कार्यों से आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आपके जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपके कारोबार में कोई डील फाइनल हो सकती है। आपको सम्मान मिलने की संभावना है। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके भौतिक विकास के अच्छे योग हैं।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आप कोई वादा सोच समझकर करें। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आप अपने कामों में लापरवाही के कारण किसी समस्या को जन्म दे सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी सहयोगी से आपको मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग बनेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन रचनात्मक है। किसी काम को पूरा करने में आपका पूरा दिन बीतेगा। आपको वही काम करने को मिलेगा जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है। आपकी तरक्की होगी और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई योजनाएं भी आपके दिमाग में आएंगी। आपको अपने सीनियर का सहयोग मिलेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आपके परिवार के लोग हर कार्य में आपकी मदद करेंगे।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप किसी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके साथ बॉस का रवैया  थोड़ा कड़वा रहेगा, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने कामों में मेहनत से पीछे ना हटेंगे। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन करियर के मामले में व्यस्तता से भरा रहेगा। आपके ऊपर काम का बोझ रहेगा। धर्म और आध्यात्म के मामले में आपको लाभ होगा। कहीं जरूरी किसी की मदद या दान पुण्‍य कर सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकालना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात का समय मंगल कार्यों में बीतेगा और आपका मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनका प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपके कई विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आप लेनदेन से संबंधित मामलों में पूरा ध्यान दें। किसी से बिना सोचे समझे कोई लेनदेन ना करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में बिल्कुल ना लगाएं ये पौधे, सांपों का बनता है बसेरा

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए दिन लाभदायक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं और आपके किसी नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। आपको जमीन-जायदाद के मामले में सफलता मिलेगी। आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में कुछ लोग आपके लिए परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपको उनसे झगड़ा नहीं करना है। अपने काम पर ध्यान देना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनी किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी योजना में भविष्य को लेकर इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आस पड़ोस में आप किसी बात को लेकर वाद-विवाद में ना पड़े, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको इनकम के सोर्स भी मिल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो आपको बड़ा लाभ होगा। रोजमर्रा के काम से हटकर कुछ नया करने की कोशिश करें। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। आपके धन में वृद्धि होगी और कार्य में तरक्की होगी। किस्‍मत का आपको पूरा साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा, लेकिन आप अपने धन को ध्यान में रखकर ही खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप दिखावे के चक्कर में पड़कर समस्याओं में पड़ सकते हैं। आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन आपको अपने सहयोगियों से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलत दिशा में लगी घड़ी बन सकती है विघ्न का कारण, जानें इसे लगाने के सही वास्तु नियम

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को सफलता मिलेगी। लेकिन आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है। मौसम बदलने का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। खान-पान में लापरवाही न करें। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहेगा। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। आप कोई ऐसा फैसला ले सकते हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। आपके भाई व बहनों से भी आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको किसी बात को लेकर अपने बॉस से बातचीत करनी होगी। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, लेकिन अत्यधिक मात्रा में धन न लगाएं। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।