23 May 2025 Ka Rashifal

23 May 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

23 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 23 मई दिन शुक्रवार है और तिथि है ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी। ऐसे में आज स्वामी ग्रह शुक्र होंगे और तिथि अनुसार भगवान विष्णु दिन के स्वामी रहेंगे। और इस पर आज के दिन चंद्रमा का गोचर मीन राशि में हो रहा है और चंद्रमा के साथ शुक्र की युति भी आज ही बन रही है जिससे एक साथ कला योग और मालव्य राजयोग का भी संयोग बना है। इसके साथ ही आज बुध का गोचर भी वृषभ राशि में होने जा रहा है जिससे बुधादित्य योग भी निर्मित होगा। और इन सभी के साथ आज उत्तराषाढा नक्षत्र और प्रीति योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का भी संयोग बनने जा रहा है। ऐसे में आज का दिन बुधादित्य योग से कई राशियों के लिए शुभ होगा। आइए जानते हैं विस्तार से

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलती से भी बाथरूम में न रखें ये चीजें, वरना दाने-दाने को हो जाएंगे मोहताज

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर के बाहर लगा दें ये पौधा, शनि, राहु और केतु के दुष्प्रभाव होंगे दूर

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। आप अपने कामों में सोच-समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने किसी पारिवारिक उलझन को सुलझाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। अगर जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला है तो आज उसको लेकर भी आपको परेशानी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले से आज दूर ही रहें तो अच्छा है। सलाह यह भी कि,आप कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करे। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा,जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको उनसे पूरा सहयोग मिल पाएगा 

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें दूसरों से मांगकर ये 5 चीजें, खुशियाों पर लग सकता है ताला

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। लेकिन आपको आज परिश्रम अधिक करने की जरूरत है। आपको आज कुछ प्रसन्नता दायक खबर मिल सकती है। आपको आर्थिक मामलों में आज भाग्य लाभ दिलाएगा लेकिन आपको आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी से उधर लेनदेन भी करने से आपको बचने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र या बैंकिंग से संबंधित काम है तो आज आपका काम पूरा हो जाएगा। लेकिन आपको आज सेहत के साथ ही साथ शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए साझेदारी में कोई काम करना अच्छा रहेगा। निजी जीवन में खुशहाली आएगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। कारोबार में आपका कोई लक्ष्य पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आप अपने आवश्यक कामों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार में आज आपकी कमाई बढेगी। नौकरी में आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप किसी कोर्स में दाखिला लेना चाह रहे हैं तो आपको आज इसके लिए प्रयास करना चाहिए। अपनी सेहत के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है क्योंकि आज आपकी सेहत में नरमी बनी रह सकती है। आपको आज मित्रों और मेहमानों पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। वैसे आज कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम  लेकर आएगा। आपके मान व सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। बिजनेस को लेकर आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे, जो आपके लिए बेहतर लाभ देंगे।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। बीते कुछ दिनों से चली आ रही परेशानी से आप आज राहत पाएंगे। आपको आज दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का भी मौका मिलेगा। परिवार में किसी पूजा, भजन, कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सुख साधनों में आज वृद्धि होगी और पिता से आपको आज लाभ मिलेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस मामले में आप आज आगे बढ़ सकते हैं। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन सुखद रहेगा। कारोबार में फंसा हुआ पैसा मिलने से आपका मन आज आनंदित हो जाएगा शिक्षा के क्षेत्र में भी आज कर्क राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। नए कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कदम उठाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपके आसपास में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें शांत रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आज अपने जरूरी काम को दिन के पहले भाग में निपटाने का प्रयास करना चाहिए। सेहत के मामले में भी आज का दिन नरम गरम रह सकता है। महिलाओं को आज अपनी सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो स्थिति आज बातचीत से सुलझ जाएगी। आपको आज कमाई के कुछ नए मौके भी मिलेंगे। लेकिन खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा। आपके लिए सलाह है कि क्रोध से बचें और सोच विचार कर किसी से कुछ भी कहें। बिना मांगे तो आज किसी को कोई सलाह न दें।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि पर आज सितारे मेहरबान रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी टीम के साथ मिलकर काम करना होगा। किसी साथी की काम के प्रति लापरवाही की वजह से आपको चिंता और तनाव भी मिल सकता है इसलिए आपको समझदारी से स्थिति को संभालना होगा। पूर्व में किया गया काम और निवेश आज लाभ दिला सकता है। आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका कोई काम जो काफी समय से अधूरा है वह दिन के दूसरे भाग में पूरा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने जरूरी कामों को लेकर सूची बनाकर चलना बेहतर रहेगा। किसी जमीन-जायदाद की खरीदारी करने की आप योजना बना सकते हैं। व्यवसाय के कामों को लेकर आप सूझबूझ दिखाकर निर्णय लेंगे, तो ही आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको अपने कामों को धैर्य और साहस से निपटाने की आवश्यकता है। आपको अपने कामों को उत्साहित होकर निपटाने की आवश्यकता  है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।