21 May 2025 Ka Rashifal

21 May 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

21 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 21 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 53 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 58 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 17 मिनट पर बुध कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आप अपनी योग्यता और परिश्रम से कार्यस्थल पर सबका ध्यान आकर्षित करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे, जिससे निकट भविष्य में पदोन्नति या प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। यदि आप व्यापार में हैं, तो कोई बड़ा ग्राहक जुड़ सकता है जिससे भविष्य में निरंतर लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि कोई पुराना कर्ज आपके ऊपर मानसिक दबाव बना सकता है, उसे चुकाने की योजना बनाएं। पैसों के लेन-देन में बहुत सावधान रहने की सलाह है।

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं में सही तरीके से धन लगाएं, तभी वह उन्हें बेहतर लाभ देगी। आपको कोई बात बहुत ही समझदारी दिखाते हुए बोलने की आवश्यकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। यदि आपने किसी कानूनी मामले को कल पर टालना, तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकता है। जीवनसाथी आज कोई पुरानी बात न उखाड़े, नहीं तो लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ेंः Budh Gochar 2025: दैत्य गुरु की राशि में बुध करने जा रहे हैं गोचर, इन 4 राशियों की बढ़ेगी परेशानी!

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है, विशेषकर यात्रा, गिफ्ट या गाड़ी से जुड़ा खर्च अचानक बढ़ेगा। नौकरी में दबाव बढ़ेगा, लेकिन साथ ही वरिष्ठों से सहानुभूति और सहयोग मिलेगा। व्यापार में यदि साझेदारी है, तो आपके लिए विवाद से दूर रहने की सलाह है। डिजिटल मार्केटिंग, मीडिया या कंसल्टेंसी से जुड़े लोग किसी खास अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कर्ज लेने से बचें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने में समस्या आएगी। आप अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपने यदि किसी व्यवसाय को पार्टनरशिप में किया था, तो उससे भी आपको नुकसान होने की संभावना है। आध्यात्म के विषयों में आपकी काफी रुचि रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। मानसिक तनाव के कारण कार्यक्षेत्र में एकाग्रता की कमी हो सकती है। हालांकि, दोपहर के बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे सुधरेंगी। सरकारी विभागों से जुड़े लोग कोई अवरोध पार कर सकते हैं। नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो अभी कुछ दिन प्रतीक्षा करें। ग्रह गोचर अभी पक्ष में नहीं है। कोई पुराना भुगतान रुक सकता है, जिससे थोड़ी असुविधा हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स, शिक्षा और होटेलिंग से जुड़े जातकों को संध्या बाद लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आपको किसी जरूरी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपकी खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने खान-पान में मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और आपका कुछ नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा। धन और करियर दोनों ही क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में कोई विशेष ज़िम्मेदारी दी जा सकती है, जिससे छवि मजबूत होगी। व्यापार में साझेदार से तालमेल मजबूत होगा और नई योजनाएं भी बन सकती हैं। कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार निवेश के लिए संपर्क कर सकता है। पहले भलीभांति जांच करें। टेक्नॉलजी, बैंकिंग या शिक्षा से जुड़े लोग प्रगति की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए संभलकर चलने के लिए रहेगा, क्योंकि आपको बिजनेस में धोखा मिलने से कोई नुकसान हो सकता है। यदि आपने किसी कानूनी मामले को लंबे समय से लटका रखा था, तो उसमें भी फैसला आज किसी दूसरे के पक्ष में हो सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी बेवजह वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह बढे़गा। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है। धन संबंधी मामलों में ग्रहों की विशेष कृपा है। ऑफिस में आपकी कुशलता और नेतृत्व क्षमता के चलते कोई महत्वपूर्ण परियोजना आपको सौंपी जा सकती है। यह जिम्मेदारी आगे चलकर पदोन्नति में सहायक हो सकती है। शेयर बाजार, सोना-चांदी या रियल एस्टेट में किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय में भी कुछ सुधार आने की उम्मीद है। सेवानिवृत्त जातकों को कोई वित्तीय लाभ या सरकारी योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)   आज नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जल्दबाजी करने से बचना होगा। आप दिखावे के चक्कर में धन व्यय कर सकते हैं। आपको किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना बेहतर रहेगा। आप अपने घर किसी नए वाहन या इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखें, नहीं तो आपकी समस्याएं और बढ़ेगी। संतान की संगति की ओर आपको इस महीने विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलती से भी बाथरूम में न रखें ये चीजें, वरना दाने-दाने को हो जाएंगे मोहताज

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों पर प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों को लेकर आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह में आ रही समस्या के दूर होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नया करने की कोशिश में अच्छी सफलता हासिल करेंगे।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको वित्तीय रूप से लाभ प्राप्‍त होगा। विशेषकर किसी पारिवारिक विवाद में पैसों का मुद्दा उठा सकता है। समाधान होने पर आर्थिक पक्ष भी सुधरेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा सराही जाएगी और कोई बोनस या अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है। व्यापार में कोई पुराना क्लाइंट अचानक लौट सकता है जिससे लाभ होगा। होटल, कला, म्यूजिक और अध्यात्म से जुड़े लोगों को नया प्रॉजेक्ट मिल सकता है। शाम के समय ऑनलाइन शॉपिंग या यात्रा में खर्च बढ़ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।