21 April 2025 Ka Rashifal

21 April 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

21 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 21 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि सोमवार शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजे तक साध्य योग रहेगा। साथ ही सोमवार दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। आज कालाष्टमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा सोमवार को श्री शीतलाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपके अच्छे कार्यों से आपका और आपके परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। आप सही समय पर सही फैसले लेने में सक्षम होंगे, जिसका आपको फायदा मिलेगा। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगी। इसलिए आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। हालांकि, शाम से आधी रात तक का वक्‍त सेहत के लिए गड़बड़ हो सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को शामिल करना बेहतर रहेगा। पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए बेहतर रहेगा। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा और आपकी किसी नए कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती हैं। आपके दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन करियर के मामले में अधिक अनुकूल नहीं है। आपको कोई नया काम आरंभ न करने की सलाह है। अगर कोई मुकदमा या पूछताछ चल रही है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो अधिकारियों की कृपा से आपके अधिकार बढ़ सकते हैं और आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आप जीवनसाथी से कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं, लेकिन आपके बॉस उसमें आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपकी खेलकूद के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तब वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: हर रोज इन जगहों पर जलाएं दीपक, बदल जाएगी आपकी किस्मत, बढ़ेगी कमाई गरीबी होगी दूर

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन व्यापार में नए बदलाव लेकर आएगा। नौकरी करने वालों के अधिकार बढ़ेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। शाम से रात तक आप सामाजिक कार्यों और भोग-विलास में डूबे रहेंगे। ज्यादा धन मिलने से आपमें अभिमान आ सकता है। सोचसमझकर काम करें तो आपको लाभ होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर सोच समझकर ही कोई फैसला लेना बेहतर रहेगा। आपके जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप उनके लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। संतान नौकरी से किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको मेहनत अधिक करनी होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन शुभ नहीं है और आपको सोच-समझकर काम करने की सलाह दी जाती है। नुकसान होने की आशंका है। अचानक कोई सरकारी दंड भी मिल सकता है। इसलिए जोखिम भरे कामों से दूर रहें। शाम से रात तक छोटे-मोटे कष्ट और मानहानि की संभावना बनी रहेगी। खून की कमी और गैस की समस्या से शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। बाहर का न खाएं और अपनी सेहत पर ध्‍यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आज आपके मन में उलझनें लगी रहेगी। आप कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखकर निपटने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपका कोई काम यदि पूरा होने में समस्या रही थी तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन आसान उपायों से पैसों से भर जाएगी तिजोरी, घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के लिए लाभ का दिन है और आपके सुख में वृद्धि होगी। आपको आध्यात्म से ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि नए-नए खोज करने में लगेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। शाम को संतान को कष्ट हो सकता है। जिन लोगों पर आप विश्वास करते हैं, वे आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। ऑफिस के लोगों से सिर्फ काम की बात करें और अपनी बातें शेयर न करें।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कोई बदलाव करना अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकता है। नौकरी में आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो इससे आपकी कुछ मुश्किले बढे़ंगी। आपके परिवार के किसी सदस्य के करियर में यदि कोई समस्या थी, तो आप उससे भी निपटने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों का दिन सामान्‍य रहेगा और आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में किए गए काम से नुकसान हो सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर आपको नए-नए कार्यों में निवेश करना पड़े, तो जरूर करें। आगे चलकर आपको लाभ होगा। संतान की नौकरी और विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपके लिए लाभ के योग बने हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका किसी परिवार के सदस्य से कोई बात सुनकर मन परेशान रहेगा। आप दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।