Sawan

Sawan: सावन में शिव-सूर्य की युति, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

Yours राशि
Spread the love

Sawan: सावन का पवित्र महीना इस साल 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा।

Sawan: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन (Sawan) माह की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन होगा। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक, सावन में सूर्यदेव का पहला गोचर (Transit) 16 जुलाई को कर्क राशि में होगा। इस गोचर के दौरान सूर्यदेव (Sooryadev) और भगवान शिव की कृपा से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि सावन 2025 में किन चार राशियों पर बरसेगी महादेव और सूर्यदेव की कृपा…

Pic Social Media

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

ये भी पढ़ेंः Surya Gochar: सावन में सूर्य के गोचर होने से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों पर भोलेनाथ और सूर्यदेव की कृपा से धन लाभ के अवसर बनेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय में अच्छी वृद्धि होने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए सावन का महीना व्यवसाय में लाभ लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क और सहयोगी रवैया अपनाना फायदेमंद रहेगा। सूर्यदेव और भगवान शिव की उपासना से अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को भोलेनाथ और सूर्यदेव की कृपा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में सुधार होगा। परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Budh Gochar: 29 अगस्त तक इन राशियों के लिए शानदार समय!

मीन राशि

मीन राशि के लिए व्यवसाय में उन्नति के मजबूत योग हैं। कार्यकुशलता बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को शिक्षा में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है, जबकि नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।