नेहा केसरी ने ज़ी न्यूज़ को कहा अलविदा, इस चैनल के साथ शुरू की नई पारी

ज़ी न्यूज़(Zee News) में प्रोडक्शन टीम का अहम हिस्सा रहीं नेहा केसरी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। नेहा का नया ठिकाना भारत24(BHARAT24) है। नेहा को यहां भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। ज़ी न्यूज़ से पहले नेहा केसरी न्यूज नेशन में (News Nation)में थीं और प्राइम टाइम प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

Continue Reading

ABP न्यूज़ में बढ़ा इंद्रजीत राय का कद, मिली ये जिम्मेदारी

‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) ने एडिटर (क्राइम और SIT) इंद्रजीत राय का कद पहले से और ज्यादा बड़ा कर दिया है। इंद्रजीत राय को Newsgathering टीम की कमान सौंपी गई है। ‘एबीपी नेटवर्क’ की ओर से इस बारे में एक ईमेल भी जारी किया गया है। जिसके ‘Newsgathering टीम के सभी संबंधित प्रमुख अब इंद्रजीत राय को रिपोर्ट करेंगे। वहीं, असाइनमेंट, नेशनल और रीजनल की टीमें पहले की तरह काम करती रहेंगी और रीजनल एडिटर्स पहले की तरह चैनल एडिटर संत प्रसाद को रिपोर्टिंग करते रहेंगे।

Continue Reading

गालीबाज श्रीकांत त्यागी का ‘माइंडगेम’..भागते हुए इतनी गाड़ियां बदली, इतने फोन भी बदल डाले

कहानी उस गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की है..जिसका माइंडगेम सुनकर आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे।
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि श्रीकांत ने महिला को अपनी बहन जैसी बताते हुए माफी मांग ली। लेकिन श्रीकांत ने 72 घंटे तक पुलिस में नाक में दम कर दिया था।

Continue Reading

GNT से एंकर रोमिता तिवारी का इस्तीफा, इस चैनल के साथ शुरू करेंगी नई पारी

न्यूज एंकर रोमिता तिवारी(Romita Tiwari) ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) ग्रुप के चैनल गुड न्यूज़ टुडे((GNT) को अलविदा कह दिया है। रोमिता करीब एक साल से चैनल में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। खबर है कि रोमिता जल्द ही न्यूज नेशन ज्वाइन कर सकती हैं।  

Continue Reading

न्यूज़ नेशन को अलविदा, नई पारी का जल्द एलान करेंगे टीवी पत्रकार कृष्णा राजवंश

न्यूज़ नेशन से बड़ी खबर सामने आ रही है, आउटपुट से कृष्णा राजवंश ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यहां बेहद छोटी पारी खेली, महज 6 महीने में उन्होंने चैनल से विदाई ले ली।

Continue Reading