नेहा केसरी ने ज़ी न्यूज़ को कहा अलविदा, इस चैनल के साथ शुरू की नई पारी

TV

ज़ी न्यूज़(Zee News) में प्रोडक्शन टीम का अहम हिस्सा रहीं नेहा केसरी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। नेहा का नया ठिकाना भारत24(BHARAT24) है। नेहा को यहां भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। ज़ी न्यूज़ से पहले नेहा केसरी न्यूज नेशन में (News Nation)में थीं और प्राइम टाइम प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

मूल रूप से बनारस की रहने वाली नेहा ने करियर की शुरुआत टीवी टुडे ग्रुप के चैनल ‘तेज’ से की थी। 2017 में बतौर ट्रेनी ‘तेज’ से जुड़ने वाली नेहा ने करीब तीन साल तक यहां काम किया। उसके बाद नेहा 2020 में रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) का हिस्सा बनीं और करीब एक साल तक यहां काम किया। रिपब्लिक भारत में नेहा डिजिटल के लिए रिपोर्टिंग भी करती थीं। नेहा अपने शानदार वॉयस ओवर के लिए जानी जाती हैं।

नेहा केसरी को नई पारी के लिए खबरीमीडिया की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Neha Kesari, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *