न्यूज़ नेशन को अलविदा, नई पारी का जल्द एलान करेंगे टीवी पत्रकार कृष्णा राजवंश

TV
Spread the love

न्यूज़ नेशन से बड़ी खबर सामने आ रही है, आउटपुट से कृष्णा राजवंश ने इस्तीफा दे दिया है। चैनल में कृष्णा ने छोटी पारी खेलते हुए 6 महीने में ही विदाई ले ली। खबर है कि कृष्णा राजवंश जल्द ही एक बड़े मीडिया ग्रुप को ज्वॉइन करने जा रहे हैं, हालांकि अभी उन्होंने अपनी नई पारी का खुलासा नहीं किया है। कृष्णा स्पेशल शो के मंझे हुए प्रोड्यूसर माने जाते हैं।

न्यूज़ नेशन से पहले कृष्णा ज़ी मीडिया ग्रुप के नेशनल न्यूज़ चैनल ZEE हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत थे । तीन साल की लंबी पारी में उन्होंने कई शो लॉन्च कराए, साथ ही चैनल की रिलॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे। कृष्णा राजवंश को प्रिंट और टेलीविजन इंडस्ट्री में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है ।

यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले कृष्णा राजवंश मीडिया के कई बड़े संस्थानों- Network18, Zee media, India news, ETV, महुआ न्यूज़, दैनिक जागरण में काम कर चुके हैं।

खबरीमीडिया की तरफ से कृष्णा राजवंश को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

read: khabrimedia, news18, news nation, medianews, krishnarajvansh, zee hindustan, india news, dainik jagran