गालीबाज श्रीकांत त्यागी का ‘माइंडगेम’..भागते हुए इतनी गाड़ियां बदली, इतने फोन भी बदल डाले

दिल्ली NCR

कहानी उस गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की है..जिसका माइंडगेम सुनकर आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे।
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि श्रीकांत ने महिला को अपनी बहन जैसी बताते हुए माफी मांग ली। लेकिन श्रीकांत ने 72 घंटे तक पुलिस में नाक में दम कर दिया था।


आईए आपको बताते हैं कि फरारी के दौरान आरोपी श्रीकांत त्यागी कहां और कैसे रहा

नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मुताबिक श्रीकांत ने पुलिस से बचने के लिए 15 गाड़ियां, 6 फोन बदल डाले।
ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की घटना के बाद श्रीकांत सबसे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से फ्लाइट पकड़कर कहीं भागना चाहता था। तब तक अभद्रता का वीडियो काफी वायरल हो चुका था। पकड़े जाने के डर से वह एयरपोर्ट के अंदर नहीं घुसा।”

इसके बाद त्यागी मेरठ, मुजफ्फरनगर के रास्ते सीधे ऋषिकेश पहुंचा। वहां से ये सहारनपुर होते हुए मेरठ वापस आया। मेरठ में श्रीकांत को बलेनो कार से गिरफ्तार किया गया है। 5 दिन की फरारी के दौरान श्रीकांत ने करीब 15 गाड़ियां बदली। मोबाइल भी 6 बार बदला। जिस वजह से ये मुश्किल से पकड़ में आ सका।”

गाड़ियां किसकी थी और फोन किसने दिए? इसकी जांच पुलिस कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने अपने संपर्क का इस्तेमाल करके फोन बदले। कुछ जगह उसने कैब का इस्तेमाल किया। कुछ जगहों पर दोस्तों और रिश्तेदारों की गाड़ियों का। पुलिस इसकी एक-एक डिटेल्स निकाल रही है।


स्वामी प्रसाद मौर्य से लिया विधायक का स्टिकर, सचिव बताकर गाड़ियों पर लिखवाया उप्र शासन


श्रीकांत की चार गाड़ियां रिकवर हुई हैं, जिसमें दो फॉर्च्यूनर, एक टाटा सफारी और एक होंडा सिविक हैं। दो गाड़ियों पर इसने फर्जी ढंग से उत्तर प्रदेश सरकार और सरकारी मोनोग्राम छपवा रखा था। पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के जरिए श्रीकांत ने लखनऊ सचिवालय का विधायक लिखा एंट्री पास हासिल कर लिया था। सामान्य तौर पर यह कार एंट्री पास सिर्फ विधायकों को मिलता है। श्रीकांत खुद को उत्तर प्रदेश सरकार में सचिव बताकर रौब दिखाता था, ऐसा नोएडा पुलिस ने दो FIR कॉपी में लिखा है।

आइए, अब जानते हैं कि कब-क्या हुआ

5 अगस्त: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी ने एक महिला से अभद्रता की। इसका वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने केस दर्ज किया।

6 अगस्त: पुलिस ने श्रीकांत की 3 गाड़ियां सीज की। फॉर्च्यूनर पर ‘उप्र शासन’ लिखा होने पर श्रीकांत के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ।

7 अगस्त: श्रीकांत के साथी ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में घुस थे। रेजिडेंट्स से मारपीट का आरोप लगा। छह आरोपी पकड़े गए। सुरक्षा में लापरवाही पर SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए।

8 अगस्त: नोएडा पुलिस ने श्रीकांत पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। गिरफ्तारी के लिए 10 से ज्यादा पुलिस टीमें लगाईं। मारपीट में पकड़े गए श्रीकांत के 6 लड़कों को जेल भेजा गया।

8 अगस्त: श्रीकांत ने एडवोकेट के जरिए नोएडा कोर्ट में सरेंडर एप्लिकेशन दाखिल कराई। कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 10 अगस्त लगाई थी।

9 अगस्त: नोएडा पुलिस ने मेरठ से श्रीकांत और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

read: khabrimedia, noida shrikant tyagi, grand omex society, braking news, noida police

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *