19 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 19 सितंबर 2025, आश्विन मास का 13वां दिन है। पंचांग के अनुसार, यह आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो रात 11:36 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। आज त्रयोदशी श्राद्ध के साथ-साथ शुक्र प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि व्रत भी रखा जाएगा। शुक्रवार का दिन होने के कारण माता लक्ष्मी की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। श्रद्धालु इस दिन शुक्रवार व्रत भी कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries) कार्यस्थल में अगर कुछ मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो आपको अपने साथियों और परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इससे मुश्किल काम भी आसानी से पूरे हो सकते हैं। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिंतित रह सकते हैं। ऐसे में आपका दिन भागदौड़ भरा हो सकता है। अगर कोई प्रियजन आपसे नाराज है तो बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सकता है।
वृष राशि (Taurus) आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन उनसे आप घबराएंगे नहीं और संतान को कहीं पढ़ाई के लिए बाहर भी भेज सकते हैं। आपको नौकरी में अपने बॉस से तालमेल बनाकर चलना होगा, नहीं तो वह आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आप कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले, नहीं तो आपकी बात बुरी लगने से आपके दोस्त नाराज हो सकते हैं। आपका किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।
ये भी पढ़ें: Suryagrahan: धनतेरस के पहले सूर्य करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
मिथुन राशि (Gemini) अगर आपकी कोई कीमती चीज खो गई है तो अब उसके वापस मिलने की संभावना बनी हुई है। आर्थिक मामलों में भी आपको लाभ प्राप्त होगा और अगर पहले किसी व्यक्ति को उधार दिया था तो अब वह वापस मिल सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही, बिजनेस में आपको लाभ कमाने के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे और दिन खुशियों भरा रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को किसी अच्छी जगह से बुलावा आ सकता है। आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पार्टनरशिप में कोई बड़ी डील फाइनल होगी, जिससे आपको कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएं और किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सिंह राशि (Leo) अगर आप लंबे समय से किसी जमीन-जायदाद के मामले में फंसे हुए थे तो अब उनका समाधान मिल सकता है। नौकरी करने वालों की कमाई बढ़ेगी। लेकिन साथ ही, खर्च बढ़ने की भी संभावना है। ऐसे में आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाना होगा। लेखक और पत्रकारों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यालय का माहौल आप पॉजिटिव बनाने में कामयाब रहेंगे।
कन्या राशि (Virgo) आज आपको अपनी कमियों को दूर करके आगे बढ़ाना होगा। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपकी बेवजह की आदत आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। आपको अपनी माताजी की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
तुला राशि (Libra) समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल भी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते जाएंगे। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहने वाला है और अधिकारियों द्वारा आपकी प्रशंसा की जा सकती है। लव लाइफ के मामले में आपको अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर समझौता करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Shanidev: दिवाली से पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। यदि आपने किसी दूसरे को बिना मांगे सलाह दी, तो वह बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है। आपकी दान-पुण्य के कार्यो में काफी रुचि रहेगी और आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आर्थिक मामलों पर आप पूरा ध्यान देंगे। यदि आपने किसी सरकारी योजना में निवेश किया था, तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
मकर राशि (Capricorn) कार्यक्षेत्र में मेहनत भरा दिन रहेगा। आपको अपने प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और प्रयास करने होंगे। इससे बेहतर परिणाम जरूर मिलेंगे। व्यापार के मामले में अगर कुछ दिनों नुकसान उठा रहे थे तो अब उसकी भरपाई हो सकती है। लेकिन बिजनेस करने वालों को सावधान रहना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) आज के दिन की शुरुआत में आप किसी बात को लेकर थोड़े बेचैन रह सकते हैं। ऐसे में कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, सोच-समझकर निर्णय लेने से स्थिति सामान्य बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको एक दिन में ढेर सारे काम निपटाने पड़ सकते हैं। व्यापार के मामले में किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी जरूरी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप किसी काम के लिए माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाए, तो बेहतर रहेगा। आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से उनका मन खुश रहेगा, लेकिन इसके साथ-साथ उनके कुछ विरोधी भी उन्हें परेशान करने की कोशिश करेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
