17 February 2025 Ka Rashifal

17 February 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

17 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

17 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि सोमवार को पूरा दिन, पार कर भोर 4 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। 17 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार कर मंगलवार सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से चित्रा 14वां नक्षत्र है। इसके स्वामी मंगल हैं, जबकि इस नक्षत्र के पहले दो चरण कन्या राशि में और आखिरी दो चरण तुला राशि में आते हैं। लिहाजा चित्रा नक्षत्र की कन्या और तुला, दो राशियां हैं । इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चमकीले रत्न को माना जाता है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इस जानवर को पालने से घर में आती है खुशहाली

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन करियर में लाभदायक रहेगा। तरक्की मिलने के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने दोस्तों से मदद मिलेगी। बिजनस में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। इससे आपको सफलता मिलेगी और आपके लिए लाभ का दिन है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप और भी मेहनती बनेंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सरकारी कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। आपको नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पिताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह बढ़ सकती है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप उन्हे किसी दूसरी जगह दाखिला दिलवा सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को करियर में फायदा होगा। नए प्लान बनाएंगे। कोई पुराना कर्ज चुकाने में कामयाब होंगे। बच्चों की तरफ से खुशी मिलेगी। उनका पूरा सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी दोस्त के व्यवहार से मन में कड़वाहट आ सकती है। फालतू खर्च से बचें। आपके घर में कोई प्रियजन आकर काफी पैसे खर्च करेगा। उनसे आपको आर्थिक मदद भी मिल सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में यदि किसी अनुभवी व्यक्ति से काम को लेकर कोई सलाह लेंगे, तो वह आपको मिल जाएगी। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के लिए आप कुछ नए कपड़े व जेवर आदि लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई कानूनी विवाद खड़ा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों को करियर में लाभ और सुखों में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। मन खुश रहेगा। दोपहर बाद किसी बड़े अधिकारी से बहस हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। शाम को आपकी योजनाएं पूरी होंगी जिससे फायदा होगा। घर में अचानक मेहमान आने से खर्चे बढ़ सकते हैं। आपका काम बढ़ेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपके करियर में तरक्‍की होगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कला-कौशल में सुधार आएगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने बॉस को खुश करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आपको कामयाबी भी आवश्यक मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबार में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने पिताजी की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। धन लाभ से बचत बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के अधिकार बढ़ेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीत हासिल होगी। शाम से रात तक तरक्की के योग हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपको परिवार के लोगों से आर्थिक मदद मिलेगी और आपका दिन तरक्‍की से भरा होगा। कारोबार में मुनाफे के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करेंगे। सरकारी मामलों में आपकी काफी रुचि रहेगी। कुछ मौसमी बीमारियां आपका परेशान कर सकती हैं। आप परिवार में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों का दिन भाग्‍य से भरपूर होगा। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और बिजनस में लाभ होगा। तरक्की होगी। नई योजनाएं बनेंगी जिससे आगे चलकर धन लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। शाम से रात तक लाभ होगा। राजनीतिक मामलों में सफलता मिलेगी। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी तुलसी के पास न रखें ये 5 चीजें, होगा नुक़सान!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में आपको पूरा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों से यदि कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को करियर में सफलता और तरक्की मिलेगी। किसी बड़े अधिकारी से अचानक मुलाकात होगी। खानपान पर ध्यान दें, नहीं तो पेट खराब हो सकता है। करीबी या दूर की यात्रा का योग है। धन में वृद्धि होगी। लाभ के योग बन रहे हैं। आपके लिए कहीं से धन प्राप्ति के योग हैं। आपका दिन शुभ है और कारोबार में लाभ होगा। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपके साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने घर में सभी को खुश रखने की पूरे कोशिश करेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात कर सकता है। आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें। संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।