16 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 16 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज की दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। साथ ही सुबह 11 बजकर 07 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। वैधृति योग स्थिर कार्यों हेतु ठीक है परंतु यदि कोई भाग-दौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा आदि करनी हो तो इस योग में नहीं करनी चाहिए। साथ ही इसी दिन देर रात 1 बजकर 14 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। आकाश मंडल में स्थित 27 नक्षत्रों की श्रेणी में से धनिष्ठा 23वां नक्षत्र है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिनभर कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी या प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें राज्य से विशेष सम्मान या मान्यता मिल सकती है। शाम तक कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक डील या अनुबंध फाइनल हो सकता है, जिससे आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। सामाजिक कार्यों, धार्मिक आयोजनों या मंगलोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल की सराहना होगी और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
वृष राशि (Taurus) आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप बेवजह किसी वाद-विवाद में ना पड़ें और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। संतान को कोई शारीरिक समस्या हो सकती है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। राजनीति की तरफ कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके विरोधी उनके कामों में भी विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे पुरानी यादें भी ताजा होगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन रचनात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। लेखक, कलाकार, डिजाइनर या मीडिया क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष उपलब्धियों वाला हो सकता है। जिन परियोजनाओं में रुचि है, वे गति पकड़ेंगी और उसमें वरिष्ठों का सहयोग भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने प्रदर्शन से सीनियर का ध्यान आकर्षित करने में सफल होंगे। जो व्यवसायी नई योजनाएं या रचनात्मक प्रचार माध्यमों को अपनाना चाहते हैं, उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। करियर में कोई नई दिशा खुल सकती है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं। माताजी की सेहत में चल रही समस्या को आप नजरअंदाज ना करें। संतान किसी खेल प्रतियोगिता की तैयारी कर सकती है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी यदि परिवार में किसी सदस्य से कोई कहासुनी हो, तो बहुत ही संभलकर चलें।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए दिन काफी व्यस्तता से भरा रहेगा। नौकरी में आपको अपने कामों को लेकर अतिरिक्त सतर्क रहना होगा क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों पर नज़र बनाए हुए हैं। करियर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और अनुभव से सफल होंगे। यदि आप शिक्षा या अध्यात्म से जुड़े कार्य कर रहे हैं, तो उसमें गहनता और सफलता संभव है। रात का समय सामाजिक और मांगलिक कार्यों में व्यतीत होगा। छोटी यात्राओं से लाभ और जानकारी मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके बिजनेस की यदि कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आप संतान के करियर को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपको शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्ट करने का मौका मिले, तो आप दिल खोलकर कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत भरपूर करेंगे, तभी वह काम आसानी से पूरे होंगे।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों का दिन लाभकारी रहेगा, विशेषकर उन लोगों के लिए जो लॉ, एडमिनिस्ट्रेशन या प्रॉजेक्ट मैनेजमेंट में कार्यरत हैं। कार्य से जुड़े विवादों का समाधान निकल सकता है और आपकी सूझबूझ से नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों के लिए नया निवेश या साझेदारी के प्रस्ताव पर विचार करना उचित रहेगा। भूमि, भवन या संपत्ति संबंधित मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि पारिवारिक सदस्य या पड़ोसी कुछ रुकावटें उत्पन्न कर सकते हैं। आपको सूझबूझ से काम लेने की सलाह है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आप यदि कहीं कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसमें थोड़ी समझदारी दिखाएं और अपने कामों को किसी के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या अवश्य आएगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि लापरवाही से बाद में समस्याएं बढ़ेगी।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए सतर्कता की विशेष आवश्यकता है। जो लोग व्यापार में नए प्रयोग करने जा रहे हैं, उन्हें जोखिम उठाने के पूर्व पूरी रणनीति पर विचार करना चाहिए। करियर में स्थायित्व के लिए पुराने अनुभवों से सीख लेना उपयोगी रहेगा। धन से संबंधित किसी जरूरतमंद की सहायता करनी पड़ सकती है, जिससे आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। कुछ नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। उन्हें पहचानना और सही समय पर निर्णय लेना आवश्यक होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी और आपका यदि कोई पुराना केस चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर आपकी टेंशन बनी रहेगी, क्योंकि आपका धन कहीं फंस सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप उसमें पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको परिवार में बड़ी सदस्यों की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों का भाग्य साथ दे रहा है। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है जो आपकी प्रफेशनल ग्रोथ में सहायक होगी। व्यापार में स्थायित्व की ओर बढ़ने के संकेत हैं, किन्तु जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। शत्रु पक्ष या प्रतियोगी संस्थाएं आपकी नकल करने की कोशिश करेंगी लेकिन आपकी रणनीतिक सोच उन्हें पीछे छोड़ देगी। खान-पान संतुलित रखें। वरना आपको नुकसान हो सकता है। मन लगाकर अपना काम करें और दूसरों की बातों में न आएं।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए व्यापार में अच्छी सफलता लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद था, तो वह आसानी से समाप्त होगा और आपको किसी काम को पूरा करने के लिए अपने किसी साथी से मदद की आवश्यकता होगी। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन में सुख और शांति बनी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
