Uttarakhand: परिवहन विभाग में चालकों की कमी होगी दूर, धामी सरकार ने तेज की नियुक्ति प्रक्रिया
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) सभी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार के सभी विभागों को लेकर भी सीएम धामी (CM Dhami) बड़े-बड़े फैसले लेते रहते हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग (Transport Department) से जुड़ा फैसला लिया है। जिससे परिवहन मुख्यालय (Transport Headquarters) के लिए प्रदेश में प्रवर्तन और अन्य विभागीय कार्यों में तेजी आएगी। मुख्यालय को जल्द ही 11 नए एआरटीओ मिलेंगे। वहीं 117 सिपाही की चयन सूची मुख्यालय को प्राप्त हो गई है। परिवहन विभाग में सिपाही के 215 पद स्वीकृत हैं, इसमें से केवल 65 पदों पर ही स्थायी सिपाही तैनात हैं। इस वजह से विभागीय कार्यों में काफी समस्या आ रही थी।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देहरादून में निकाली गई तिरंगा यात्रा, CM धामी हुए शामिल
आपको बता दें कि कुछ समय पहले अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 117 सिपाही के चयन की सूची मुख्यालय को भेजी है, जिसकी प्रक्रिया अब आगे बड़ गई है। इससे सिपाही की कमी दूर हो जाएगी। इसी प्रकार, परिवहन मुख्यालय (Transport Headquarters) ने 11 एआरटीओ के लिए राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा था। इसके हिसाब से बीते साल पीसीएस परीक्षा से आयोग ने चयन कर दिया था। चयनित एआरटीओ का प्रशिक्षण अब आखिरी चरण में है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक-दो माह के भीतर प्रदेश को नए एआरटीओ मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: धामी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को दी नई दिशा, मुस्लिम महिलाओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
परिवहन विभाग में चालकों के लगभग 90 पद स्वीकृत हैं। इनके सापेक्ष केवल 28 पद पर ही चालक मौजूद हैं। आउटसोर्स के माध्यम से 9 चालक तैनात किए गए हैं। बाकी चालकों की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी होने को है। उम्मीद है कि परिवहन विभाग को जल्द चालक मिल जाएगें। कर्मचारी, अधिकारी बढ़ने के बाद प्रदेश में परिवहन संबंधी सेवाएं मजबूत होंगी। इसकी को लेकर धामी सरकार परिवहन विभाग में खाली पदों पर भर्ती कर रही है।
