Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु के ये आसान उपाय दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: पैसों की तंगी से हैं परेशान? वास्तु के ये टिप्स बदल सकते हैं आपकी किस्मत

Vastu Tips: आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और जीवन से कर्ज जैसी परेशानियां दूर हों। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को मजबूरन दूसरों से कर्ज लेना पड़ता है और वह धीरे-धीरे कर्ज (Loan) के बोझ तले दबने लगता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताए गए कुछ उपाय बेहद कारगर सहायक हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार घर या ऑफिस (Office) में की गई छोटी-छोटी बदलावों से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का प्रवाह बढ़ता है, जो आर्थिक प्रगति में सहायक होता है। आइए आज के इस खबर में विस्तार से जानते हैं कि ऐसे आसान वास्तु उपाय, जो कर्ज से मुक्ति दिलाने में मदद कर सकते हैं।

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सायंकाल में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी!

पश्चिम दिशा में सीढ़ियों का निर्माण न करें

अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर कर्ज (Loan) का बोझ न रहे, तो घर के पश्चिम दिशा में सीढ़ियों का निर्माण न करें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पश्चिम दिशा में सीढ़ी या अन्य भारी संरचना से घर में निगेटिव एनर्जी का निर्माण हो सकता है, जो कर्ज और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकता है।

घर में न करें ये कलर

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक घर या दुकान की दीवारों पर कभी भी काले रंग का पेंट नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, दीवारों पर बहुत सारे रंगों का मिश्रण भी कर्ज का कारण बन सकता है। इसके स्थान पर घर के रंगों में हल्के और शांतिपूर्ण कलर का प्रयोग करना चाहिए, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और आर्थिक संकट से बचा जा सकता है।

कर्ज चुकाने के लिए मंगलवार का दिन है शुभ

अगर आपने किसी से कर्ज लिया है, तो सबसे पहली किश्त हमेशा मंगलवार को देने की कोशिश करें। यह एक प्रभावशाली वास्तु उपाय है, जो कर्ज चुकाने में सहायका साबित हो सकता है और आपके ऊपर से कर्ज का बोझ जल्दी कम होता है। मंगलवार का दिन खासकर मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ होता है, जो ऊर्जा, साहस और सफलता का प्रतीक है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सड़क पर पड़ी इन चीजों को भूलकर भी न लांघें, वरना आ सकती है बड़ी मुसीबत!

इस दिशा में रखें गैस सिलेंडर और चूल्हा

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों के अनुसार, किचन में गैस सिलिंडर और चूल्हा पूर्व दिशा में रखना सबसे लाभकारी माना जाता है। इस दिशा में रखने से घर में समृद्धि और सुख-शांति हमेशा बनी रहती है। अगर आपके पास ऐसा करने का स्थान नहीं है, तो आप पश्चिम दिशा (West Direction) में एक छोटा सा आईना लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार होता है और कर्ज के बोझ से छुटकारा मिलता है।
इन वास्तु उपायों को अपनाकर आप न सिर्फ कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि भी ला सकते हैं। ये सरल उपाय न केवल आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे, बल्कि आपके आर्थिक संकट को भी खत्म करने में मदद करेंगे।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।