15 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 15 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि मंगलवार सुबह 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। 15 अप्रैल को रात 11 बजकर 33 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही मंगलवार देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा वैशाख का महीना प्रारंभ हो चुका है और 12 मई तक चलेगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये शुभ संकेत, क्या आपने भी देखे हैं?

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा है और आपको काफी हद तक आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप पैसे बचाने में सफल रहेंगे और आपको किसी जरूरी काम से लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रयास करते रहें। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके धन सम्मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्न रहेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपको अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको परिवार में छोटो की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी संतान को किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के मौके हासिल होंगे। आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है और आपकी योजनाएं सफल होने के योग हैं। आपकी तरक्की देखकर लोग हैरान होंगे। बेहतर होगा कि प्रयास करते रहें, अपनी तरक्की को बनाए रखने की कोशिश करें। किसी गलत काम से आपकी इज्जत को नुकसान हो सकता है। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें और अपने काम पर फोकस करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी अच्छी सोच का आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपके मन मे बिजनेस को लेकर नए-नए विचार आएंगे, जो आपके बिजनेस में चार चांद लगाएंगे। माता-पिता से भी आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों को लाभ होगा और आपका दिन लाभ से भरा होगा। कारोबार में सम्मान मिलेगा, लेकिन कारोबार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। आपके जीवन और कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आलस्य छोड़कर काम करने से ही नौकरी या व्यवसाय में सुधार होगा। आपकी मेहनत ही सफलता की कुंजी है, इसलिए कड़ी मेहनत करें और सफलता प्राप्त करें।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए धन को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपको अपने बिजनेस की डील पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। शेयर मार्केट आदि में आप इन्वेस्टमेंट किसी एक्सपर्ट की राय से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन परेशानी और चिंता वाला रहेगा और आपका ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है। सावधानी से काम करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लोग परेशानी पैदा कर सकते हैं। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से विरोधियों को हरा सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपनी कमजोरियों और बुरी आदतों को छोड़ दे और सकारात्मक होकर अपने काम पर फोकस करें। चुनौतियों का सामना करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। जल्दबाजी के कारण कोई गलती आपसे हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कामों को लेकर लापरवाही न दिखाएं। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। आप अपने घर मकान आदि की रंगाई पुताई की योजना भी बना सकते हैं। आपकी किसी से बहसबाजी हो सकती है। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गर्मियों में मटका जरूर लाएं घर, लेकिन रखें इस दिशा में तभी मिलेगा शुभ फल
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों को करियर में लाभ और तरक्की मिलेगी और आपके सभी कार्य बिना किसी रुकावट के पूर्ण हो सकते हैं। काम के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। आपको नई योजनाओं का लाभ मिलेगा और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बेहतर होगा कि आप निराशा के भाव अपने मन में न आने दें। समय आपके लिए अनुकूल है। आपको इसका फायदा उठाना चाहिए। कारोबारी संबंधों में लाभ के योग हैं और आपके धन में वृद्धि होगी।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। किसी कानूनी मामले में आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस की कोई डील आपकी फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपको समस्या देगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी से धोखा मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए दिन करियर में सफलता से भरा होगा और आपके लिए तरक्की के योग बने हैं। आपको कारोबार में सफलता प्राप्त होगी और आपका मान सम्मान बढे़गा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपको किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है और उसमें आपको लाभ के योग बनेंगे। आपको भविष्य में भी आपको अच्छे मौके मिलेंगे और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। समय का सही इस्तेमाल करें और आगे बढ़ें। आपके लिए तरक्की के योग बने हैं।
मीन राशि (Pisces) आज आपका मन व्यवसाय के कामों को लेकर परेशान रहेगा, जिससे आपका काम करने में भी मन नहीं लगेगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्य क्षेत्र में अपने बॉस की बातों को इग्नोर ना करें, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको धन को लेकर कोई लेनदेन भी सोच समझ कर करना होगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
