Tushar Banerjee resigns from ABP Network; announces new stint

ABP Network: जल्द ही बड़े ग्रुप को ज्वाइन करेंगे ABP नेटवर्क के VP तुषार बनर्जी

TV
Spread the love

ABP Network: एबीपी नेटवर्क में बतौर वाइस वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल) के तौर पर अपनी बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे तुषार बनर्जी(Tushar Banerjee) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक तुषार बनर्जी जल्द ही एक बड़े मीडिया ग्रुप में अहम पद पर ज्वाइन करने वाले हैं। तुषार बनर्जी फिलहाल नोटिस पीरियड पर हैं।

एबीपी नेटवर्क में रहा शानदार सफर

तुषार बनर्जी वर्ष 2019 में एबीपी नेटवर्क का हिस्सा बने थे। बीते करीब 7 वर्षों के दौरान उन्होंने समूह के डिजिटल बिजनेस को आगे बढ़ाने में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। इस दौरान डिजिटल कंटेंट स्ट्रैटेजी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ऑडियंस ग्रोथ, नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने और मल्टी-लैंग्वेज डिजिटल ऑपरेशंस (बहुभाषी डिजिटल संचालन) जैसे अहम प्रोजेक्ट्स की कमान उन्हीं के हाथों में थी। उनके इस कार्यकाल के दौरान ही एबीपी नेटवर्क ने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में अपने पैर पसारे और अपनी डिजिटल मौजूदगी को बेहद मजबूत किया।

17 वर्षों का लंबा और शानदार अनुभव

डिजिटल मीडिया की दुनिया में तुषार बनर्जी को एक बेहद अनुभवी और सटीक रणनीतिक नेतृत्वकर्ता माना जाता है। उन्हें ऑनलाइन और डिजिटल मीडिया सेक्टर में काम करने का करीब 17 सालों का लंबा अनुभव है। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश के कई शीर्ष मीडिया घरानों में अपनी सेवाएं दी हैं:

  • NDTV कंवर्जेंस: एबीपी नेटवर्क से जुड़ने से पहले वह एनडीटीवी समूह की डिजिटल विंग ‘एनडीटीवी कंवर्जेंस’ में ‘हेड (Audience Growth and New Initiatives)’ के पद पर थे, जहाँ उन्होंने नए डिजिटल प्रोडक्ट्स और ऑडियंस विस्तार पर काम किया।
  • द क्विंट (The Quint): वह राघव बहल के न्यूज़ प्लेटफॉर्म ‘द क्विंट’ की फाउंडिंग टीम (संस्थापक टीम) के सदस्य रहे। यहाँ उन्होंने ‘हेड ऑफ प्रोडक्ट’ के तौर पर डिजिटल प्रोडक्ट डेवलपमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट में मुख्य भूमिका निभाई।
  • बीबीसी न्यूज़: ‘द क्विंट’ से पहले तुषार करीब तीन साल तक बीबीसी न्यूज़ के साथ थे। उन्होंने बीबीसी इंडिया में ‘साइंस एंड टेक्नोलॉजी करेस्पॉन्डेंट’ के रूप में काम किया, जिससे मीडिया और टेक्नोलॉजी के घालमेल पर उनकी समझ बेहद गहरी हुई।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले तुषार बनर्जी ने देश के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की शिक्षा हासिल की है। इसके अलावा कई विदेशी यूनिवर्सिटी से डिजिटल और बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री भी ली है। तुषार बनर्जी को डिजिटल मीडिया, न्यूजरूम इनोवेशन और ऑडियंस डेवलपमेंट के क्षेत्र में उन्हें आज इंडस्ट्री के सबसे प्रमुख प्रोफेशनल्स में से एक माना जाता है।

खबरी मीडिया की तरफ से तुषार बनर्जी को नई पारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं !!