14 September 2025 Ka Rashifal

14 September 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

14 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 14 सितंबर 2025, आश्विन मास का आठवां दिन है। पंचांग के अनुसार, इस दिन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो 15 सितंबर की सुबह 3:06 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ होगी। आज रविवार का दिन है और इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं चंद्रमा रात 8:03 बजे तक वृषभ राशि में रहेंगे, इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:52 एएम से 12:41 पीएम तक रहेगा। आज का राहुकाल शाम 4:55 बजे से 6:27 बजे तक रहेगा। इस दिन अष्टमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी और कालाष्टमी मनाई जाएगी। साथ ही रविवार के दिन व्रत रखने का विशेष महत्व है, जो सूर्य देव को समर्पित है।

मेष राशि (Aries)  व्यापार के मामले में की गई यात्राओं से आपको सामान्य लाभ प्राप्त होगा। ऐसे में आप इन्हें अभी के लिए टाल भी सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन के समय उच्च अधिकारी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में योजनाएं पूरी होने से लाभ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज आपकी कोई अधूरी इच्छा थी, तो वह पूरी हो सकती है और आपने यदि किसी को कर्जो दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। जीवन साथी से आपके संबंधों में यदि कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी। आपका कोई पुराना रोग उभरेगा, जो आपको समस्या देगा। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

ये भी पढ़ें: Shanidev: दिवाली से पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल!

मिथुन राशि (Gemini)  व्यवसाय के क्षेत्र में किसी काम या बात को लेकर आपका मन दुखी रह सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होती जाएगी। आर्थिक मामलों में आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। आप किसी मंगलमय समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए किसी निवेश को करने के लिए रहेगा और कारोबार में आपको काम अधिक होने के कारण कुछ नए लोगों को शामिल करना पड़ सकता है और प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपको अपने आर्थिक मामलों पर खर्चा थोड़ा सोच समझ करना होगा और आपका किसी उतार-चढ़ाव के रहने से मन परेशान रहेगा।

सिंह राशि (Leo)  आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको प्रयास करते रहना होगा। कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा, लेकिन व्यापार के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना जरूरी होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी वाद विवाद को लेकर आपको कानून का दरवाजा बजाना पड़ सकता है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी।

तुला राशि (Libra)  आपको सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि हो सकती है, जिससे आप खुश रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयासों से लाभ मिलेगा और समाज में सम्मान बढ़ेगा। लेकिन यात्रा के दौरान आपको सावधान रहना होगा क्योंकि, किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय है। परिवार में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आर्थिक मामलों में लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते खर्चों को नियंत्रण में करना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। धन को लेकर यदि कोई काम आपका रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको आलस्य दिखाने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके कामों में रुकावट आएंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

मकर राशि (Capricorn)  व्यापार के मामले में आपको किसी नई डील के चलते अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन आपको इस समय कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने या कार्य करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। यात्रा के समय भी सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, नौकरी करने वाले अपने जरूरी कार्यों के समाप्त करने में व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी  कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों का पूरा ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)  आर्थिक मामलों में दिन बेहतरीन रहने वाला है और आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के मामले में भी बड़ी सफलता मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में चल रहे विवाद बातचीत से सुलझा सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहने से खुश रहेंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा, तभी  परिवार का माहौल भी और शांतिपूर्ण हो सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, लेकिन आप कोई इन्वेस्टमेंट सोच समझ कर करें। ससुराल पक्ष के कोई व्यक्ति आपसे मिलाप करने आ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।