19 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 19 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि शनिवार शाम 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 52 मिनट तक शिव योग रहेगा। शिव का अर्थ होता है- शुभ। शिव योग शुभ योगों की श्रेणी में आता है। इस योग में किए गए सभी कार्यों में विशेषकर कि मंत्र प्रयोग में सफलता मिलती है। शिव योग में यदि प्रभु का नाम लिया जाए तो शुभ फलदायक साबित होता है। साथ ही शनिवार सुबह 10 बजकर 21 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा।

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन करियर के लिए अत्यंत शुभ है। भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आप जिस डील या योजना पर लंबे समय से काम कर रहे थे, वह दोपहर तक फाइनल हो सकती है। किसी सरकारी या उच्चस्तरीय संस्था से प्रशंसा या सम्मान मिल सकता है, जिससे आपकी प्रोफेशनल छवि और मजबूत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इन कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति से आपको लाभ होगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। आपको किसी से कोई वादा करने से पहले सोच विचार करना होगा। यदि आपका धन कहीं डूबा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी से बिजनेस को लेकर डिस्कशन करना होगा।
मिथुन राशि (Gemini) आज आपको नई योजनाओं और कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पुराने मामलों से थोड़ा हटकर सोचने की आवश्यकता है। धार्मिक या शांत स्थान पर जाने से मन को शांति मिलेगी और इससे आपके निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होगी। कोई कानूनी मामला जो पहले से चल रहा था, उसमें आपके पक्ष में फैसला हो सकता है। दिन के दूसरे भाग में कुछ अप्रत्याशित परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपने धैर्य और विवेक से उन्हें आसानी से पार कर लेंगे।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप कोई नया बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप कोई सरकारी काम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत बहुत ही सोच समझकर करनी होगी, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगडे होने की संभावना है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन आसान उपायों से पैसों से भर जाएगी तिजोरी, घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के दिन की शुरुआत व्यस्तता से होगी। आपको कई जिम्मेदारियों को संभालना पड़ेगा, जिससे मानसिक थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में खुद को संतुलित रखना जरूरी है। ऑफिस में कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, यदि आप संयम से काम लें और अपनी योग्यता पर भरोसा रखें, तो आप हर स्थिति को संभाल लेंगे। दिन के दूसरे भाग में अध्ययन, रिसर्च या कोई आध्यात्मिक गतिविधि आपको लाभ देगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से बातचीत करके करना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को प्रयास बेहतर रहेंगे। आपका धन को लेकर कोई काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करें। किसी कानूनी मामले में लापरवाही दिखाने से नुकसान हो सकता है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन फायदेमंद है। किसी पुराने विवाद या ऑफिस में चल रहे मतभेदों का समाधान निकल सकता है, जिससे वातावरण हल्का होगा। आप किसी नए प्रॉजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसकी तैयारी आप काफी समय से कर रहे थे। सहयोगियों के साथ सामंजस्य बना रहेगा और आपके नेतृत्व को सराहा जाएगा। भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों की फीलिंग सामान्य रहेगी। व्यावसायिक मामलों में कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशियां भरपूर रहेगी। आपको बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगानी होगी, लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों में ढील नहीं देनी है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तिजोरी में रखो तुलसी की जड़, बरसेगा धन ही धन, मां लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको काम में सतर्कता और समझदारी की जरूरत है। कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां सामने आ सकती हैं जिनमें तुरंत निर्णय लेना होगा। बिजनस में थोड़ा रिस्क लेना भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है, परंतु अंधाधुंध फैसलों से बचें। यदि आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं, तो अच्छे से सोच-विचार करें और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। किसी अपने के लिए आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी दूसरे पर डिपेंड रहें, तो इससे आपके काम अवश्य लटकेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लेागों के लिए दिन करियर के मामले में मिलाजुला रहेगा। मौसम बदलने के कारण थकान या जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन यदि आप कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर बांट लें, तो काफी हद तक चीजें आसानी से निपट सकती हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं, खासकर यदि आप टेक्नॉलजी, इलेक्ट्रॉनिक्स या इनोवेशन से जुड़े क्षेत्र में हैं। कोई डील अंतिम रूप ले सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए कुछ नई खुशियां लेकर आएगा, क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई गुप्त धन आपको मिलने की संभावना है। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। भाई व बहनों से यदि कोई अनबन हो, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें। घूमने फिरने की आप योजना बना सकते हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
