1 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
1 फरवरी 2025, शनिवार का दिन विशेष है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कुछ राशि वालों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति का भी मार्गदर्शन मिलेगा। तो वहीं कुछ राशि वालों की आज कोई बड़ी डील आपके हाथ लगने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। 1 फरवरी को रवि योग के शुभ संयोग में 5 राशियों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। इन राशि के जातकों के धन सम्मान में वृद्धि होगी और आपको अचानक से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। जानें सभी राशियों का हाल। पढ़िए कैसा रहेगा आज का दिन..
ये भी पढ़ेंः Chaturgrahi Yog: 50 साल बाद चतुर्ग्रही योग..इन राशियों की पलटेगी किस्मत!

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से घर में वाशिंग मशीन किस दिशा में रखें?
मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ पारिवारिक और सामाजिक कारणों से भी समय निकालना होगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए आज आप जीवनसाथी की कोई बड़ी डिमांड पूरी कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में रुकावट पैदा कर सकते हैं इसलिए अपना काम आज सतर्कता से करें। बिजनेस में संयम और मधुर वाणी से आप आज लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
वृष राशि (Taurus) आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज अनावश्यक किसी से वहस करने से बचें। आज दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। दांपत्य जीवन का रिश्ता पहले से मजबूत बनेगा। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए सफलता के योग बन रहे है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आपको आज कोर्ट कचहरी के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा, आपको पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले में भाग्य का साथ मिलेगा, फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। अगर आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे तो वह पूरा होगा। बिजनेस में आपको आज अच्छी कमाई होगी। शाम के समय आपको अपने आस-पड़ोस में किसी विवाद में पड़ने से बचना होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज अपनी बुद्धि कौशल से किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। आप आज अपने बात व्यवहार से कारोबार में सफलता पाएंगे। शाम के समय आप अपने घर में पूजा-पाठ, हवन आदि का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। आपको आज माता पिता के द्वारा लाभ मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में आप आज सफलता पाएंगे। आपको आज मामा मौसी की ओर से भी फायदा मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo) आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। अपनी जरुरत का सामान रखना न भूलें। आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ के नजरिये से दिन उर्जा से भरा रहेगा। आज घर की जरुरी का सामान लेने मार्केट जा सकते हैं। वहां किसी दोस्त से मुलाकात होगी।
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपनी नौकरी व्यवसाय में कुछ नवीनता लाकर भविष्य में इसका लाभ ले सकते हैं। अगर परिवार में लंबे समय से कोई कलह चल रही है तो वह आज खत्म हो सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल प्रेमपूर्ण और शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपको कारोबार में दिन भर छोटे-छोटे लाभ के मौके मिलते रहेंगे। नौकरी में आपको आज अपना काम समय पर निपटाने के लिए टीमवर्क के साथ काम करना होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लिए लोग आज अपने माता-पिता को देव स्थान की यात्रा पर ले जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको कारोबार के सिलसिले में भी यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको सफलता मिलेगी। आपको अधिकारियों के साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज आप अपनी शाम दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) इस राशि के जातक आज अपना काम तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आपके कई अटके काम भी आज पूरे होंगे। सितारे बताते हैं कि, आपको अपने बेटे या बेटी की शिक्षा से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो अपने जीवनसाथी की सलाह जरूर लें, इससे सही निर्णय ले पाएंगे। आज कई तरह के काम हाथ में आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि से सही निर्णय लेकर स्थिति को संभाल पाएंगे। आपको आज किसी उलझे काम को सुलझाने में सफलता मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius) आज आपके दांपत्य जीवन में खुशियों का आगाज होगा। अगर नया कम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। जमीन जायदाद से जुड़े काम को आज पूरा कर लेंगे। इससे आपको हार्दिक ख़ुशी होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आपका दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढेगा। लोग आपके सज्जन स्वभाव की तारीफ करेंगे। संतान पक्ष से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातक को आज कोई बड़ी डील फाइनल करने में सफलता मिलेगी। कारोबार में आपकी कमाई बढ़ने से आपको खुशी होगी। आर्थिक लाभ मिलने का भी संयोग बनेगा। आप परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे इन्हें फायदा मिल सकता है। विदेश में शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
मीन राशि (Pisces) मीन राशि के लोगों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। पिछले दिनों स्वास्थ से परेशान लोगों को आज काफी राहत होगी। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। आज घरवालों के साथ ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आज किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझन होंगी। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। पहले से चल रही लोन की E.M.I आज पूरा हो जाएगी। सिविल इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
