14 March 2025 Ka Rashifal

14 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

14 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

14 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। 14 मार्च को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। 14 मार्च को स्नान दान की पूर्णिमा है। इसके अलावा शुक्रवार को होली का पर्व मनाया जाएगा। 14 मार्च को रंग खेलकर होली का त्यौहार मनाया जाएगा। होली के दिन को बसंतोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। 14 मार्च के दिन काशी में चौसट्टी देवी के दर्शन किए जाने की भी परंपरा है। शुक्रवार के दिन बहुत ही भव्य तरीके से देवी मां का साज-श्रृंगार किया जाता है और उनकी यात्रा निकाली जाती है।

Pic Social Media

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त आज रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा और 14 मार्च को रात्रि में 12 बजकर 30 मिनट पर मुहूर्त का समापन होगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: होलिका दहन की राख से करें ये काम..दोष मिट जाएंगे

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों और समस्‍याओं वाला हो सकता है। आपको किसी काम को पूरा करने में काफी कठिनाई आ सकती है। हर काम काफी सोचकर करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। गुस्से को नियंत्रण में रखें और मन में फालतू विचार न लाएं। मीठा बोलना सीखना होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। संतान के बारे में किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं और काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के जातकों के लिए दिन सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से खुशी होगी। आपके लिए परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। अपने बिजनेस को आप ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपने विचारों से किसी वाद-विवाद की स्थिति को भी सामान्य बनाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और धन के मामले में लाभ के योग बने हैं। किसी कीमती चीज के खोने या चोरी होने का डर रहेगा। सावधानी के साथ हर काम करें। बच्चों की पढ़ाई या प्रतियोगिता में अच्छी खबर मिलेगी, जिससे खुशी होगी। शाम को कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको रात में किसी शुभ कार्य में जाने का मौका मिलेगा और कारोबार में धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई सम्मान के प्राप्ति हो सकती हैं। आपके घर में किसी सामाजिक या मांगलिक उत्सव की तैयारी होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको बेफिजूल के खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपके लिए आय के नए रास्ते खुलेंगे। मीठा बोलने से सम्मान बढ़ेगा और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। लेकिन अधिक भागदौड़ की वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। दुश्मन खुद ही नष्ट हो जाएंगे। अपने काम पर फोकस करें और किसी के बीच में न बोलें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको कुछ समस्याएं आएंगी। जो किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होती दिख रही हैं। संतान यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहती है, तो आप उसके लिए बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको भागदौड़ रहेगी। आपका मन आज परेशान रहेगा। जीवनसाथी से भी कहासुनी हो सकती है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा और आपके घर में काफी खुशी का माहौल रहेगा। पैसे से जुड़ी कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। काफी पैसा हाथ में आ सकता है। दुश्मन हारेंगे। यात्रा का कार्यक्रम टल सकता है। आप किसी जरूरी काम से घर के बाहर जा सकते हैं और उसको पूरा करके ही लौटेंगे। धन के मामले में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने सामाजिक कार्यों को कल पर न टालें। जीवनसाथी आपको अपने मन की किसी इच्छा के बारे में बता सकती हैं। आपको बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप किसी सरकारी योजना में धन लगाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और दुश्‍मन भी आपकी तारीफ करेंगे। सरकार से फायदा होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। शाम से रात तक सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं और आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। आपको पैसों के मामले में लेनदेन न करने की सलाह है।

ये भी पढ़ेः Shani-Rahu: 30 साल बाद शनि-मीन का संगम..ये राशियां रहें सावधान!

मकर राशि (Capricorn)   आज आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़ा हो, तो आप दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय ले, तो बेहतर रहेगा। आप अपने घर में रंगाई पुताई आदि को कराने की योजना बनाएंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। माता-पिता से आप किसी आर्थिक समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप दबाव में आकर कोई निर्णय न लें।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के दिन मिलाजुला रहेगा और कुछ मामलों में लाभ तो कुछ में हानि का सामना करना पड़ सकता है। बिना वजह विवाद और दुश्मनी हो सकती है। अपने ही काम में नुकसान हो सकता है। कोई बुरी खबर सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़ों से बचें। परिवार के लेागों से आपको हर प्रकार की मदद प्राप्‍त होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।  आपकी माताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। बिजनेस में भी आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे और किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलेगा। आपको कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।