14 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 14 अगस्त का दिन अति शुभ है। आज के दिन की शुरुआत ज्ञान, धार्मिक कार्य और भाग्य के कारक ग्रह गुरु बृहस्पति से होती है। आज के दिन विष्णु जी की पूजा करने का विधान है। विष्णु जी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं और जीवन के सभी कार्य सिद्ध करते हैं। विष्णु जी साधक के सभी संकटों को दूर करते हैं।

मेष राशि (Aries) कार्यक्षेत्र में आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में मन थोड़ा परेशान रह सकता है और आपके साथियों का भी तनाव बढ़ेगा। लेकिन आप अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से स्थिति को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका दिन दूसरों की मदद करने में भी व्यतीत हो सकता है। परिवार में जीवनसाथी की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं, जिसके लिए आपकी मेहनत अधिक रहेगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बचत की योजना में इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
मिथुन राशि (Gemini) कार्यक्षेत्र में आपको उच्च अधिकारियों के सहयोग और समर्थन से कोई बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति प्राप्त हो सकती है। अधूरी इच्छा पूरी होने के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले कामकाज में ज्यादा बिजी रह सकते हैं। वहीं, आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत रहेगी और फिजूलखर्ची से भी बचना होगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते भी बेहतर रहेंगे। कुछ पारिवारिक और पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते हैं। आप अपने सहयोगियों से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo) राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने की संभावना है और जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने विरोधियों से भी आगे निकल सकते हैं और जो काम लंबे समय से रुके हुए थे वे अब पूरे हो सकते हैं। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शाम के समय परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपकी किसी नए काम को करने की रुचि जागृत हो सकती है और आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय हो, तो उस काम में आप बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारी पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम से जोड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।
तुला राशि (Libra) नौकरी करने वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। इससे आमदनी में भी वृद्धि होगी। वहीं, कार्यस्थल पर आपके बातचीत करने का तरीका प्रभावशाली रहेगी, जिससे विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा भी शुभ परिणाम दिलाने वाली रहेंगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप अपने माताजी को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं और आप अपने घर में किसी नए वाहन को लेकर आएंगे, जिसके लिए आप कोई लोन भी ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर बनाए रखना होगा, क्योंकि कोई बेवजह की लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
मकर राशि (Capricorn) व्यापार के मामले में दिन अनुकूल रहने वाला है और आपको लाभ कमाने के अवसर मिल सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी। अगर आप व्यवसाय में परिवर्तन करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। किसी भी यात्रा पर जाते वक्त वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि, गाड़ी अचानक खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा, इसलिए खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना करें। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। आप अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या आ रही है, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत अवश्य करें।
कुंभ राशि (Aquarius) आर्थिक मामलों में आपको बजट बनाकर धन खर्च करना होगा, अन्यथा पैसों की तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के वक्त आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे और दस्तावेजों को पूरी तरह पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। ऐसा न करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत अचानक खराब होने से आप थोड़े चिंतित भी रह सकते हैं और खर्चों में भी वृद्धि होगी।
मीन राशि (Pisces) आज आपको अपने कामों को लेकर एक नई राह मिलेगी। आपके रिश्ते में नयापन आएगा और आप कमियों को दूर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप अपनी किसी पुरानी बीमारी को लेकर परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचाना होगा। आपको नौकरी में मनपसंद काम मिल सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
