Media: उत्तरप्रदेश की राजधानी से एक नए पत्रिका की शुरुआत हुई है। नाम है ‘अवरिल संवाद’। जिसके संपादक हैं जितेश अवस्थी। पत्रिका के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारिता जगत के साथ राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई जिसमें श्री बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, श्री दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री स्वतंत्र प्रभार, श्री आशुतोष शुक्ल, राज्य प्रमुख दैनिक जागरण, अविरल संवाद के संरक्षक श्री गोविंद पंत राजू , श्री बृजेश मिश्रा, एडिटर इन चीफ भारत समाचार, श्री ज्ञानेंद्र शुक्ल, संपादक PTC न्यूज़ प्रमुख हैं।

इस कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नीरज सिंह, श्री अवनीश सिंह, सदस्य विधान परिषद, श्री मुकेश शर्मा, सदस्य विधान परिषद, श्री पवन सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद , श्री नटवर गोयल उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम,पत्रिका के विधि सलाहाकार वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह, विनय राय, मनोज राजन त्रिपाठी, हेमंत तिवारी, जो कि मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति जी इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

आपको बता दें जितेश अवस्थी पिछले 2 दशक से मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे है। जितेश, ईटीवी से लेकर रिपब्लिक टीवी में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जितेश अवस्थी ने ख़बरी मीडिया को बताया कि- इस पत्रिका के पीछे हमारी पूरी टीम की अथक मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता है, और आज का यह अवसर उस मेहनत का उत्सव है। इस विशेष अवसर पर, जहाँ हम हमारी पत्रिका अविरल संवाद के प्रवेशांक विमोचन के लिए एकत्रित हुए हैं। आप सभी की उपस्थिति इस कार्यक्रम को और भी गरिमामय और उत्साहपूर्ण बनाती है।
यह पत्रिका केवल शब्दों और विचारों का संग्रह नहीं, बल्कि हमारी सोच और समाज के प्रति हमारे दायत्व का प्रतीक है। यह मंच उन सभी रचनाकारों, लेखकों, और विचारकों को समर्पित है, जिन्होंने अपने विचारों को इस पत्रिका के माध्यम से साझा किया है। अविरल संवाद पत्रिका एक ऐसी पहल है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, ज्ञान का प्रसार करने, और विविध विषयों पर विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस पत्रिका में आपको विशिष्ट विषय, जैसे साहित्य, संस्कृति, विज्ञान, समाज, कला से संबंधित लेख, कहानियाँ, कविताएँ, वा आलेख मिलेंगे।
ख़बरी मीडिया की तरफ से अविरल संवाद और उनकी पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।
