12 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 12 दिसंबर 2025 से पौष मास का 8वां दिन है। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। आज कोई व्रत या त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है।
पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो कि 2:56 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:54 एएम से 12:36 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 10:57 एएम से 12:15 पीएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries) आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। आज किसी की राय आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए आज नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको कोई प्रोजेक्ट यदि अधूरा पड़ा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवन साथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह लेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी प्रॉपर्टी के खरीदारी के लिए आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) आज आपका दिन शानदार रहेगा। बचपन के किसी दोस्त का आज फोन आ सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें। कामकाज में भी आप पूरी मेहनत करेंगे। यदि आपको थकान आदि महसूस हो, तो आप आराम अवश्य करें, नहीं तो आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर काम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo) आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में आपसी समझ और प्यार संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आपको नया आइडिया सूझेगा। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
कन्या राशि (Virgo) आज आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी की योजना बना सकते है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। आप अपने धन को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने की आप कोशिश करेंगे। आप अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर आगे बढ़े।
तुला राशि (Libra) आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिल सकता है। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे हो सकते हैं। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आज दौड़-धूप की अधिकता रहेगी परंतु सफलता मिलने की खुशी में आपके ऊपर थकान हावी नहीं होगी। आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती हैं। आप अपने करियर को लेकर कोई अच्छा अवसर पाकर काफी खुश होंगे। माताजी को आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आज आपको शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। जीवन साथी का आपसे किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम को लेकर आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपको समय बताने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा।
ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
कुंभ राशि (Aquarius) आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आज आपको करियर से जुड़ा सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा, सरकारी कामों के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे व किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। राजनीति के कार्यो में भी आप आगे रहेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आप अपनी आवश्यकताओं को पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
