3 January Ka Rashifal

3 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

3 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

3 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 22 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी न करें इन पर्सनल चीजों को शेयर, नहीं तो पड़ता है बुरा असर

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग हैं। विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास के योग अच्‍छे हैं और आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक मामलों में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। कारोबार में कोई खास डील फाइनल हो सकती है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और कारोबार में धन वृद्धि के योग हैं।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपको रुपए पैसे से संबंधित मामलों में भी ज्यादा टेंशन नहीं रहेगी, क्योंकि आप यदि किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपकी मदद अवश्य करेंगे, लेकिन आपको काम के सिलसिले में इधर-उधर भाग दौड़ करनी होगी, तभी आपको किसी अच्छी नौकरी की प्रति हो सकती है। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मान सम्मान और बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में आपका दिन बीतेगा और आपको मनचाहा लाभ होगा। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वही आपको करने को मिलेगा और आपके मन में प्रसन्‍नता का भाव रहेगा। आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और उन पर आप काम भी करेंगे। सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करेंगे तो आपको लाभ होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, क्योंकि आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में किसी गलत काम को करने से बचना होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने के पूरी कोशिश करें।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपका पूरा दिन बिजी रहेगा। छात्रों को पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपको उनकी परवाह किए बिना अपने काम पर फोकस करने की सलाह है। परिवार के लोगों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। दोस्‍तों के सहयोग से रुके कार्य पूर्ण होंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे, जिसका उन्हें पूरा फल भी अवश्य मिलेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में न आएं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ नहीं बढ़ाना है। संतान आपकी जिम्मेदारी पर खरी उतरेगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, उसके भी आज पूरा होने की संभावना है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन लाभ से भरा होगा और आपको रुके कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ जाएंगे और आप नए सिरे से अपने काम को पूरा करेंगे। आपके जीवन में तरक्‍की होगी और योजनाएं पूर्ण होंगी। आप किसी नए प्रॉजेक्‍ट पर काम आरंभ सकते हैं। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन इससे कुछ असर नहीं होगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की दहलीज पर भूलकर भी ना करें ये काम

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए टेंशन भरा रहने वाला है। बिजनेस मे भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा, लेकिन आपको अपनी योजनाओं में कोई बदलाव करने से बचना होगा। यदि आपने पार्टनरशिप में कोई काम किया था, तो उसमें आपके साथ धोखा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में ध्यान थोड़ा कम देंगे, जिससे उन्हें अच्छे रिजल्ट नहीं मिलेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत सोच समझकर करनी होगी।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों के लिए दिन सावधानी और सतर्कता से काम करने का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो आपको लाभ होगा। रोजमर्रा के काम से अलग कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानकर उसका फायदा उठाएंगे तो आपको लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। ऑफिस में आप कामों को लेकर बेवजह परेशान रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कोई काम पूरा होने में आपको समस्या आएगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर से बाहर नहीं जाने देना है, नहीं तो आपको बाद में उन्हें सुलझाना मुश्किल होगा। परिवार में किसी सदस्य के  विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह दूर होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। अपने काम में सावधानी रखें, वरना कोई समस्‍या पैदा हो सकती है। खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझकर करें। धन के मामले में आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई कीमती सामान खो सकता है और आपका मन दुखी हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कोई पुरानी बीमारी बढ़ सकती है। यदि आप किसी घर मकान दुकान आदि की खरीदारी के बारे में सोच विचार कर रहे थे, तो आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर प्लानिंग करके आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में कोई बड़ा फैसला आप सोच विचार कर ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।