11 January 2025 Ka Rashifal

11 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

11 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

11 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि शनिवार सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी जो कि रविवार सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। 11 जनवरी को दोपहर पहले 11 बजकर 48 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा।

साथ ही शनिवार दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से रोहिणी का चौथा स्थान है। इस नक्षत्र के तारों की संख्या पांच है। रोहिणी शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। इसके अलावा 11 जनवरी को पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर रखें इस कलर का डोरमेट, आएगी खुशहाली

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपके लिए तरक्‍की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। आपको संतान पक्ष के लोगों से आशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम के वक्‍त आपका कोई रुका कार्य बन सकता है। रात का समय प्रियजनों के साथ आनंद में बीतेगा। आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा और आपको किस्‍मत का भरपूर साथ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग सिंगल हैं, वह अपने प्यार को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको संतान की पढ़ाई को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो उसे भी दूर करने के लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के वक्‍त आपका कोई रुका कार्य बन सकता है। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा और भाग्‍य में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने के लिए भी समय निकालना होगा। संतान के लिए आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं। आपको अपने कामों में पूरी दृढ़ता दिखानी होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। किसी कारण से आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपका कोई काम बन जाने से आपको खुशी होगी और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पार्टनरशिप में यदि आपने कोई डील फाइनल की थी, तो वह भी आपको अच्छा मुनाफा दे सकती हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। परिवार में किसी सदस्यों को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको पास और दूर की यात्रा पर जाने का कोई काम करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप मेहनत और लगन से काम करेंगे। आपके कामों में सहजता बनी रहेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों को भी पूरा करना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है और ऑफिस में लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक का वक्‍त परिवार के लोगों के साथ अच्‍छा बीतेगा और आप कहीं घूमने जाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ेः Rashi Update: 50 साल बाद त्रिग्रही योग, इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आप अपनी शौक मौज की चीजों को पूरा करने में काफी धन खर्च करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जिसमें बाद में गड़बड़ी हो सकती है। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को करियर में सफलता प्राप्‍त होगी और आपका दिन शानदार बीतेगा। आपको किसी बीमारी के कारण से डॉक्‍टर के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपके लिए तरक्‍की के योग बनेंगे। कोई प्रिय व्‍यक्ति आपसे मिलने आपके घर आ सकता है। उसके साथ आपका समय अच्‍छा बीतेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको कोई पारिवारिक समस्या चल रही है, तो आप उसका मिल बैठकर निदान करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अच्छा मुनाफा पाएंगे। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने की पूरी संभावना है। सरकारी योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप प्रॉपर्टी के लेनदेन के बारे में सोच विचारकर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।