11 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 11 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि व सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर बुध मार्गी होंगे।

मेष राशि (Aries) आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामकाज पर विशेष ध्यान देना होगा। लापरवाही या जल्दबाजी ने बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर भी आपको अपने गुस्से को नियंत्रित करना होगा। आपको सुस्ती छोड़कर अपना जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। किसी बात के लेकर मन परेशान रह सकता है, लेकिन परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है, जो लोग प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत है, उन्हें कोई अच्छी सफलता हाथ लगेगी, लेकिन किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। किसी कानूनी मामले में आपको काफी मेहनत मशक्कत के बाद ही सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज पार्टी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं।
ये भी पढ़ेंः Budh Grah: मार्गी हुए बुध, 11 अगस्त से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
मिथुन राशि (Gemini) कार्यक्षेत्र में आपको फोन या मैसेज के जरिए कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो काम को आगे बढ़ाएगी। व्यापार के मामले में आपका दिन निवेशों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई तकनीक प्रयोग में ला सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना होगा, तभी लाभ मिलेगा। परिवार का साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए धन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। व्यापार में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्यता बनी रहेगी। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान चल रहे विद्यार्थियों को सीनियर्स की पूरी मदद मिलेगी। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें, क्योंकि उसे पूरा करने में आपको समस्या आ सकती है।
सिंह राशि (Leo) कार्यक्षेत्र में आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आपके मन में लंबे समय से व्यापार को लेकर कोई नया आइडिया या प्लान आ रहा है, तो उसे आगे बढ़ा सकते हैं। इससे लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। परिवार के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा और समस्याएं दूर होंगी। लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा, अन्यथा किसी से बहस हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका कही विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपके पिताजी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, जिस पर आप अमल अवश्य करें। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
तुला राशि (Libra) दिन की शुरुआत में व्यापार से जुड़ी को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यह समाचार आपको फोन के जरिए प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में टीमवर्क से लाभ होगा और प्रसन्नता बनी रहेगा। लेकिन बिजनेस करने वालों को लेन-देन में सावधान रहना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और कुछ खर्च भी बढ़ सकता है। सेहत पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए कुछ नया सीखने के लिए रहेगा। आपको बेफिजूल का खर्चे पर तालमेल बनाकर चलना होगा। आप किसी जरूरी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वाले लोग अपने कामों में कोई बदलाव सोच समझकर करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आप किसी सरकारी मामले में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn) कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहने की जरूरत रहेगा। किसी सहकर्मी से आपकी अनबन या बहस हो सकती है। कामकाज के मामले में स्थिति पहले से बेहतर होती जाएगी। बिजनेस करने वालों को मुनाफा मिलने की संभावना है और शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आएगी। आपके सामने कई काम एक साथ आ सकते हैं। लेकिन आपको इन्हें एक-एक करके पूरा करना होगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको सोच समझकर काम करने होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी टेंशन में बढ़ सकती है। सेहत में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को पहले उसे अच्छे से जानने की आवश्यकता है। आप अपने घर परिवार में कामों में कोई बदलाव करने की सोच सकते हैं। बिजनेस में यदि कोई डील अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।
कुंभ राशि (Aquarius) कार्यस्थल पर आपको टीमवर्क करना होगा, तभी लाभ प्राप्त होगा। साथियों के साथ मिलकर अपने जरूरी कार्यों को पूरा करने से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में बातचीत या मीटिंग के दौरान कोई नया आइडिया सामने आ सकता है, जिससे लाभ मिलने की संभावना है। दोस्त के लिए आप बजट में कोई तोहफा ले सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप फलदायक रहने वाला है। परिवार में माहौल आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होंगे। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो वह लटक सकते हैं। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
