Noida में छठ के लिए बनाए जा रहे 100 घाट..श्रद्धालु देंगे अर्घ्य

दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Nodia News:
दीपावली के बाद यूपी बिहार के लोग जिस पर्व का सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं वह है छठ पर्व। महापर्व छठ (Mahaparva Chhath) को लेकर शहर में एक अलग ही उत्साह रहता है। महापर्व को मनाने के लिए पूर्वांचल के लोग श्रद्धा के साथ जोरशोर से तैयारी में लगे हुए है। शहर के अलग-अलग इलाकों में कृत्रिम घाट बनाए जा रहे हैं। जहां पर छठ पर्व के मौके पर सूर्य देव को अर्घ देकर उनकी पूजा कर सकते हैं। आपको बता दें कि सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम (Noida Stadium) में छठ को लेकर सबसे बड़ा आयोजन किया जाता है जिसको लेकर जोरों शोरों से तैयारी चल रही है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR के इन इलाकों में निवेश का मौका..जल्दी कीजिए

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः गाज़ियाबाद स्टेशन पहुंचना होगा आसान..यूपी सरकार का रोड मैप पढ़िए
छठ पर्व को लेकर नोएडा में 50 से भी अधिक जगहों पर सामूहिक रूप से पूजा पाठ किया जाता है। जिसके लिए 100 से भी ज्यादा कृत्रिम घाटों को बनाया जाता है। जहां पर शहरवासी महापर्व छठ की पूजा करते हैं। छठ का सबसे बड़ा कार्यक्रम नोएडा के सेक्टर 21 ए में मौजूद नोएडा स्टेडियम में होता है। जहां पर प्रवासी महासंघ संस्था द्वारा पिछले 14 साल से छठ पर्व के लिए कृत्रिम घाट बनाया जा रहा है।
कृत्रिम घाट में भरा जाएगा गंगाजल
महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोरो पर है। नोएडा स्टेडियम में कई सालों से छठ पर्व को लेकर आयोजन करने वाले प्रवासी महासंघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 19 और 20 नवंबर को होने वाले महापर्व छठ को लेकर नोएडा स्टेडियम में व्यापक तैयारियां की जा रही है। स्टेडियम में एक बड़ा कृत्रिम घाट बनाया जा रहा है। घाट को गंगाजल से भरा जाएगा। कृत्रिम घाट की चौड़ाई 60 फीट और लंबाई 180 फीट के करीब होगी। वहीं घाट की गहराई करीब 4 फीट रखी जाएगी। साथ ही स्टेडियम में होने वाले छठ पूजा को लेकर 50 से भी अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और 100 से भी अधिक वालंटियर और पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिए वहां पर मौजूद रहेगा।
शहर में धूमधाम से मनाया जाता है छठ पर्व
नोएडा के सेक्टर 21 (Sector 21) एस्थित नोएडा स्टेडियम, सेक्टर 62 स्थित डी पार्क, सेक्टर 82,सेक्टर 71 समेत तमाम आवासीय सोसाइटीयों में भी कृत्रिम घाट बनाकर श्रद्धालु छठ पर्व मनाते हैं और सूरज को अर्घ देकर उनकी आराधना करते हैं।
नि:शुल्क मिलेगा पूजा का सामान
पिछले करीब 14 साल से महापर्व छठ कार्यक्रम का आयोजन करने वाले प्रवासी महासंघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि जहां श्रद्धालुओं के लिए नोएडा स्टेडियम में पूजा पाठ और कृत्रिम घाट का निर्माण किया जा रहा है। वहीं ऐसे श्रद्धालु जो धन के अभाव में पूजा-पाठ का सामान नहीं खरीद पाते हैं उनके लिए भी संस्था के द्वारा नि:शुल्क रूप से पूजा पाठ का सामान उपलब्ध कराया जाएगा ताकि हर कोई अपनी पूजा को सकुशल संपन्न कर सके।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi