जनता और BJP कार्यकर्ताओं ने ठाना..डॉ. महेश शर्मा को फिर से सांसद है बनाना

दिल्ली NCR

Noida: Noida: गौतमबुद्धनगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। डॉक्टर महेश शर्मा के प्रयासों से हो रहे गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के विकास से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। लगातार चौथी बार लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है और एक बार फिर से डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) को जीत दिलाने की तैयारी में लग गए हैं। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव संचालन समिति और एनडीए के लोकदल, निषादराज, सबसपा पार्टी, जदयू आदि घटक दलों की एक बैठक कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा के सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में सभी दलों के नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को ऐतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प लिया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः विकास के नाम पर वोट कीजिए: डॉ. महेश शर्मा

Pic Social Media

बैठक के संयोजक लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी रहे और अध्यक्षता जिला गजेन्द्र मावी ने की। बैठक का संचालन ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा उपस्थित रहे।

भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने सभी घटक दलों को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से ही आज देश दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है और आज भाजपा का परिवार तेजी से बढ़ रहा है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद से लेकर मंत्री तक के सफर में क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद, सहयोग रहा है। गौतमबुद्ध नगर में जेवर एयरपोर्ट बनने से लाखों लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है। खुर्जा पॉवर प्लांट से क्षेत्र को 24 घण्टे बिजली मिलेगी और पावर कट जैसी समस्या खत्म होगी। इस तरह के एक लाख करोड़ तक कार्य गौतमबुद्ध नगर के संसदीय क्षेत्र में हुए, ये सब जनता के आशीर्वाद रूपी वोट की ताकत के कारण ही हो पाए हैं।

ये भी पढ़ेंः डबल इंजन सरकार से ही देश का विकास मुमकिन: डॉ. महेश शर्मा

Pic Social Media

बैठक में एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व से देश एवं प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गों का बिना भेदभाव तक पहुंची है। हमारे लोकप्रिय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने अपने क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास के काम किये हैं। हम सब कार्यकर्ता जन जन को बताकर वोट माँगेगे।

लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी ने इस दौरान कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) को गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर मोदी के अबकी बार 400 पार के लिये घर घर प्रचार करेंगे। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि हमारी सरकारों में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास को लेकर जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम जनता के आशीर्वाद से एक बड़ी जीत होगी।

लोकदल जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी इस बैठक में कहा कि हमारा राष्ट्रीय लोक दल बीजेपी के साथ है और पूरा लोकदल डॉक्टर महेश शर्मा के लिये घर घर जाकर वोट माँगेगे। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, सेवानन्द शर्मा, अजीत दौला, सत्यपाल शर्मा, सुनील भाटी, अजीत मुखिया, रवि जिन्दल, अभिषेक शर्मा, कर्मवीर आर्य, मनोज भाटी, महेश शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।