10 March 2025 Ka Rashifal

10 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

10 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 10 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि सोमवार सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही सोमवार रात 12 बजकर 52 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज 10 मार्च को आमलकी एकादशी है। साथ ही सोमवार को गोविंद द्वादशी का व्रत भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये 4 पौधे, करियर होगा बर्बाद!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए करियर में लाभ के अच्छे योग हैं। तरक्की मिल सकती है और धन लाभ भी होगा। परिवार के साथ कहीं किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं और आपको व्यापार में तरक्की से खुशी मिलेगी। आपके प्रयास रंग लाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। यात्रा के दौरान कोई जरूरी और काम की जानकारी आपको मिल सकती है और आपको धन लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी। आपको किसी नए काम के लिए सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी को आप आगे तक लेकर जा सकते हैं। आपको ईर्ष्यालु व झगड़ालु शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याएं दूर होंगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। फिजूलखर्ची कम होगी। सेहत का ध्यान रखें, वरना बीमारी बढ़ सकती है। सामाजिक कार्य में रुकावट आ सकती है। सोच-समझकर काम करें। अचानक धन लाभ हो सकता है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। शाम को धार्मिक कार्य में मन लगेगा। धन में वृद्धि होगी और कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर होने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको बिजनेस में एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। आपको किसी पुराने मित्र से गिले शिकवे नहीं उखाड़ने हैं। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों की अच्छी साख रहेगी। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस के काम से मानसिक तनाव हो सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है, इसलिए मीठा बोलें और पैसों के मामले में लेनदेन न करें। सेहत खराब हो सकती है, डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। इसमें धन खर्च हो सकता है। तरक्की के योग हैं और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपकी समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ने से आपकी समस्याएं बढे़गी। व्यापार में कोई तकनीकी समस्या आ रही थी, तो इससे भी आपको समस्या होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप गरीबों की सेवा के लिए आगे आएंगे। कानूनी मामलों में आपने यदि किसी योजना पर भरोसा किया, तो इससे आपको फैसला मिलने में देरी होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए करियर और धन के मामले में दिन अच्छा है। अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। दूसरों के कामों के लिए ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। गुरु का सम्मान करें। नए काम में निवेश करने से न डरें। धन के मामले में लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में सभी प्रकार का सहयोग मिलेगा। धन में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको अपने आसपास रह रहे गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए दिन आनंददायक रहेगा। विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। तरक्की के योग बन रहे हैं। दान-पुण्य करने का मन करेगा। सभी लोग मदद करेंगे। ऑफिस में काम की प्रशंसा होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बाहर का खाना खाने से बचें तो वरना सेहत खराब हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी और आपका दिन सफलता से भरा होगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: मानसिक अशांति पर काबू पाने के वास्तु टिप्स..जरूर अपनाएं

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। जो लोग सिंगल है, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। माताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको टेंशन अधिक रहेगी और खर्चा भी अधिक होगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। पार्टनरशिप में किसी काम को करने से आपको नुकसान हो सकता है। आप किसी मकान को खरीदने के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कीमती चीजें मिल सकती हैं। लेकिन कुछ जरूरी खर्चे भी होंगे। ससुराल से सम्मान मिलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। काम में मन लगेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नए काम में निवेश का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में फायदा होगा। कहीं से शुभ समाचार आ सकता है। सम्मान की प्राप्ति से खुशी होगी। धन के मामले में लाभ के योग हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना लिया गया फैसला आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो वह समय पर पूरे हो सकेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन समस्या बनेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।