मिशन सहयोग के तहत लोगों को लौटाए गए चोरी के फोन
Noida News: नोएडा पुलिस आपका गुम हुआ मोबाइल (Mobile) दिलवा रही है। बता दें कि पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह (Laxmi Singh) के निर्देश पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा और एडीसीपी सेंट्रल नोएडा (ADCP Central Noida) की टीम ने सर्विलांस (Surveillance) की मदद से 100 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए।
ये भी पढ़ेः Noida Airport: बिना जाम डायरेक्ट पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट..ये रही डिटेल

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सेंट्रल नोएडा (Central Noida) के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदा मोबाइल फोन (Mobile Phone) की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन फोनों को ट्रैक किया। अक्सर यह मोबाइल फोन भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो, बसों या सुबह-शाम की सैर के दौरान गिर जाते थे या कहीं छूट जाते थे। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से इन मोबाइलों का पता लगाया और शुक्रवार को इन्हें उनके असली स्वामियों को लौटा दिया।
मिशन सहयोग के तहत चला अभियान
नोएडा पुलिस ने ‘मिशन सहयोग’ अभियान (Mission Sahyog Abhiyan) के तहत लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि यदि कोई व्यक्ति चोरी का फोन इस्तेमाल कर रहा है तो उसे वापस लौटा दे। इस पहल के तहत विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा से रिकवर किए गए करीब 100 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए।
ईएमआई नंबर से की गई ट्रैकिंग
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी (DCP Shakti Mohan Awasthi) ने बताया कि मोबाइलों को रिकवर करने के लिए पिछले दो वर्षों में दर्ज फोन चोरी की शिकायतों की जांच की गई। ईएमआई नंबरों के जरिए मोबाइलों की लोकेशन ट्रैक कर करीब 100 फोन अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए। इसके बाद, इन फोनों के वर्तमान उपयोगकर्ताओं से संपर्क किया गया और बताया गया कि वे चोरी के फोन का उपयोग कर रहे हैं, जिनके पास कोई कानूनी दस्तावेज नहीं हैं।
कानूनी कार्रवाई के डर से लौटाए फोन
पुलिस (Police) के संपर्क करने के बाद कुछ लोगों ने स्वेच्छा से कूरियर के माध्यम से मोबाइल लौटाए, जबकि कुछ खुद थाने आकर अपने फोन वापस कर गए। वहीं, कुछ लोगों ने फोन लौटाने से इनकार कर दिया, लेकिन जब उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई, तो उन्होंने फोन वापस कर दिया।
गौरतलब है कि पिछले महीने भी ‘मिशन सहयोग’ (Mission Sahyog) के तहत 200 गुम हुए मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए थे। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन उन्हें वापस मिल सकें।
