22 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज यानी 22 फरवरी शनिवार के दिन शनि स्वराशि कुंभ में होकर सूर्य और बुध के साथ त्रिग्रह योग बनाएंगे। साथ ही आज के दिन कुंभ राशि में चल रहे बुध पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे सूर्य के साथ बुधादित्य योग भी बनाएंगे। इसके साथ ही आज चंद्रमा का संचार ज्येष्ठा उपरांत मूल नक्षत्र में होगा और चंद्रमा वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करके मंगल के समसप्तक योग में आ जाएंगे जिससे आज लक्ष्मी योग भी निर्मित होगा। इन स्थितियों में आज के दिन लक्ष्मी योग में देवी लक्ष्मी की कृपा का विशेष लाभ मिथुन, सिंह, समेत कुछ राशियों के जातक पर पड़ेगा। इन राशियों को आज का दिन देवी कृपा का लाभ मिल रहेगा। इन्हें आज करियर में उन्नति और लाभ का अवसर मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः Astro: इन राशियों का आयेगा गोल्डन टाइम..30 साल बाद राहु और शनि देव साथ

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किए गये कामों की तारीफ होगी। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
वृष राशि (Taurus) इस राशि के जातकों को आज कारोबार व्यापार में लाभ पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। अगर आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो, आज आपको उसमें आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आपके लिए आज का दिन शिक्षा और प्रतियोगिता के लिहाज से अनुकूल रहैगा। आपको अपनी मेहनत का अपेक्षित परिणाम मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी कै साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान करेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने की कोशिश में लगे रहेंगे, उन्हें कहीं घूमाने भी लेकर जा सकते हैं। आप बचत की योजनाओं पर भी अच्छा धन लगाएंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपके लिए सितारे बताते हैं आप तो लोगों के लिए आज अच्छा करेंगे लेकिन लोगों से बदलने में आपको अपेक्षित परिणाम और प्रतिफल नहीं मिलेगा। वैसे आपको प्रतिफल की इच्छा रखकर कोई भी काम करना भी नहीं चाहिए, ईश्वर आपके ऊपर सहाय रहेंगे और जो भी काम आप साहस और धैर्य से करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने शिक्षकों सहयोग मिलेगा। आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार अथवा मित्र से मिल सकते हैं। किसी चाहत के पूर्ण होने से आपको आज खुशी मिलेगी।
सिंह राशि (Leo) आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। कई दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान करेंगे, बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। अविवाहित जातकों को आज विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे।
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप आज परोपकार के कार्य भी कर सकते हैं जिससे आपको आत्मिक शांति मिलेगी। आज इस राशि के छात्र शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जो इनकी प्रगति होगी। यदि आप आज कहीं पैसा निवेश करते हैं तो आपको इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। बड़े भाई से आप आज सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी योजना और निर्णय से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो जातक बच्चों की शिक्षा और स्कूल में दाखिले के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है। आज के लिए अच्छी बात है कि आपके कई रुके काम भी आज पूरे होंगे और इसमें आपको जीवनसाथी से भी सहयोग मिलेगा। आपका अटक और रुका हुआ धन भी आपको आज मिल सकता है। निवेश के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लेकिन बदलते मौसम में सेहत के प्रति आपको सजग रहना होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही कोई बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स को आज बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा, जिसके बाद लाइफ बदल जाएगी। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानकर उनसे दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या घेरे हुए थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इस जानवर को पालने से घर में आती है खुशहाली
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने कामकाज के साथ अपने लिए भी समय निकालने का प्रयास करेंगे। धर्म कर्म और पुण्य कार्यों में आपकी आज रुचि रहेगी। आपके खर्च अधिक हो रहे हैं जिसकी वजह से आपका मन चिंतित होगा लेकिन आप मन को संयमित रखेंगे और सब ईश्वर पर छोड़ देना चाहेंगे। आपको आज संतान पक्ष से भी कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद का संचार होगा। कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जाएगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा ख़ासा फ़ायदा मिलने के संकेत हैं। सुख सुविधाएं जुटाने के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा। बच्चों के जरूरत का सामान लेने मार्केट जाएंगे।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सरकारी कामों में इन्वेस्टमेंट करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने काम को लेकर यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहनों के प्रयोग से आपका धन खर्च बढ़ सकता है, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
