10 December 2025 Ka Rashifal

10 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

10 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 10 दिसंबर 2025 से पौष मास का छठा दिन है। आज बुधवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे। आज कोई व्रत और त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।

पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो कि 1:46 पी एम तक जारी रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल 12:14 पी एम से 1:32 पी एम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को आज के दिन दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखना होगा। अपने करीबी लोगों की भावनाओं का सम्मान करें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपको आत्म संतोष होगा। कभी-कभी दूसरों की बात सुनना फायदेमंद रह सकता है। दुकान या कार्यक्षेत्र में कोई समस्या हो सकती है। टीमवर्क के जरिए समस्या का हल निकालेंगे तो सफलता मिलेगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सरकारी मामलों में बढ़िया रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय के सोर्स बढ़ेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगे। किसी सदस्य से यदि कोई वाद-विवाद लंबे समय से चला आ रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचना होगा। वाहन के अकस्मात खराबी के कारण आपकी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  द्वितीय भाव में चंद्रमा और राशि से द्वितीय भाव में कर्क राशि का बृहस्पति आज आपके लिए शुभ रहने वाले हैं। राज्य से मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार के भागीदारों के साथ से लाभ मिलेगा। पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा और कर्ज में कमी आएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए रहेगा। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने किसी मित्र से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें फिर बुरी लगे। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आज आपकी धार्मिक कामों में काफी रुचि रहेगी, लेकिन आपको किसी अजनबी से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)  आज आपकी राशि पर द्वादश प्रमुख पराक्रम भाव में चन्द्रमा तथा अष्टम भाव में शनि आ जाएंगे। इसके फलस्वरूप आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आपकी कोई पुरानी समस्या उभरेगी जिससे आपकी टेंशन भी बढे़गी। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए महापुरुषों से मुलाकात का रहने वाला है। अचानक आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। व्यापार में स्थिति पहले से बेहतर होगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज आपकी राशि से सप्तम का चंद्रमा पास व दूर की यात्रा का कारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन अपने कामों में बदलाव करने के लिए रहेगा। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है, लेकिन आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो दोनों मिल बैठकर उस समस्या को दूर करने की कोशिश करें। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आपकी कुछ नया काम करने की इच्छा जागृत होगी। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: बरकत चाहिए तो भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे, जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मार्गी चल रहा है। ऐसे में अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्ति भाव पूर्ण रखें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करने होंगे। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आप किसी नए काम को करने की शुरुआत कर सकते हैं। पार्टनरशिप में यदि कोई काम करेंगे, तो आपकी अपने पार्टनर से खूब पटेगी, जिससे आपका व्यापार भी बेहतर रहेगा। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें