6 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
6 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 42 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 30 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: किचन में भूलकर भी ना करें ये गलती..मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज़!
मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों का दिन कुछ बदलावों से भरा होगा। हालांकि इन बदलावों से आपको कोई नुकसान नहीं होगा। आपको अपने सम्मान का ध्यान रखना होगा। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको परेशानी हो। जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, घबराएं नहीं और अपने काम पर फोकस करें। कोई भी कदम काफी सोच-समझकर उठाएं। किसी भी विवाद से दूर रहें। धैर्य और संयम से काम लें।
वृष राशि (Taurus) आज आपको अपने कामों को लेकर धैर्य दिखाने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को लेकर यदि नॉलेज ना हो, तो उसमें आप आगे ना बढ़ें। आपको किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है। माताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आप परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है। दिन के पहले भाग में छोटे-मोटे लाभ हो सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े कई मुद्दों को हल कर पाएंगे। रात का समय आपका दोस्तों और परिवार के साथ आनंद में बीतेगा। घर में कोई आपसे पैसों की मांग कर सकता है। उसकी मदद करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे आपको लाभ होगा। सहयोग की भावना बनाए रखें तो आपका मन काफी प्रसन्नता से भरा रहेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं को लेकर पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर कामों में आगे बढ़ना होगा, तभी आपके काम समय से पूरे होंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको नौकरी के सिलसिले में किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन शानदार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में सहकर्मियों से पूरा सम्मान मिलेगा। वे आपके काम में मदद भी करेंगे। आप कई गलतियों को माफ करने के लिए तैयार होंगे। धन में वृद्धि होगी और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। शाम तक अच्छी कमाई होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। इस सफलता का आनंद आप परिवार के साथ में लेंगे।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप रुपए पैसे के मामले में किसी पर भरोसा ना करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर खटपट रहेगी। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपके किसी मित्र से मिलकर आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। पारिवारिक समस्याएं वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आसानी से दूर हो सकेंगी।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को करियर के मामले में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। कभी-कभी बिना मदद के भी अपने काम पूरे करने चाहिए। आप जरूरी काम पूरे कर लेंगे। करियर में नई योजनाओं पर अमल हो सकता है। तनाव से दूर रहें। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। स्वतंत्रता और आत्मविश्वास से काम करें तो हर कार्य सफल होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना है। परिवार में सदस्य आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। आप जीवनसाथी की बातों को पूरा महत्व देंगे। विद्यार्थी यदि पढ़ाई में डील देंगे, तो उन्हें परीक्षा देने में समस्या आएगी। आपको संतान के करियर को लेकर टेंशन हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ है। आज आपको काफी समय बाद कोई अच्छी खबर मिलेगी। कोई जरूरी काम पूरा होने से लाभ होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आगे का समय अच्छा बीतेगा। आपके लिए एक अच्छा संयोग यह है कि कहीं से आपका रुका हुआ धन भी शाम तक मिल सकता है। इस खुशखबरी का आनंद लें तो आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।
ये भी पढ़ेः Rashifal: बुध-शनि का दशांक योग..इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप कोई जरूरी जानकारी घर से बाहर न जाने दें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। आपको कुछ अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा और आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है, इसलिए आप उसमें अपनी आंख और कान खुले रखकर निपटाने की कोशिश करें।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ नए निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन में मनचाही वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। फालतू खर्च से बचें। आगे के बारे में सोचें। समझदारी से निवेश करें। आपका दिन सफलता से भरा होगा और आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से आर्थिक लाभ होगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहने के कारण आप अपने कामों को निपटने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी से किए हुए वादे को भी पूरा समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। माताजी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपको काम के साथ-साथ जीवनसाथी के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
