Bihar

Bihar: बिहार चुनाव से पहले शुरू होंगी 10 हजार करोड़ की परियोजनाएं, मुख्य सचिव ने बताया रोडमैप

बिहार
Spread the love

Bihar: मुख्य सचिव का ऐलान, बिहार चुनाव से पहले 10 हजार करोड़ की परियोजनाएं होंगी शुरू

Bihar News: बिहार के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार (NDA Government) 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली परियोजनाओं पर काम शुरू करने जा रही है। बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने यह सूचना दी है। मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा (Amritlal Meena) ने कहा कि बिहार सरकार (Bihar Government) मिशन मोड में काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी प्रगति यात्रा के तहत जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं की घोषणा की हैं, जिन पर बहुत ही जल्द काम भी शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Bihar: CM Nitish ने मधेपुरा में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक

Pic Social Media

बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा (Chief Secretary Amrit Lal Meena) ने कहा कि 100 से ज्यादा परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। इन पर विधानसभा चुनाव से काफी पहले काम शुरू करने की योजना है। मीणा ने कहा कि 29 जनवरी तक सरकार द्वारा कुल 168 परियोजनाओं की घोषणा की गई थी। इनमें से 103 के लिए जरूरी मंजूरी मिल चुकी है, जिनकी कुल लागत 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: Pragati Yatra: CM Nitish ने मधेपुरा को दी कई बड़ी सौगात
मुख्य सचिव ने आगे बताया कि बिहार सरकार का लक्ष्य है कि फरवरी महीने में ऐसे सभी प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी जाए। जिससे अप्रैल 2025 तक निविदा की प्रक्रिया पूरी हो जाए। साथ ही जून महीने तक जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले ही इन सभी परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। ये परियोजनाएं 18 विभागों की है। इससे बिहार में विकास का गति मिलेगी।