1 April 2025 Ka Rashifal

1 April 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

1 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 1 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि मंगलवार देर रात 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। 1 अप्रैल को चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है। मंगलवार सुबह 9 बजकर 49 मिनट से प्रीति योग लग जाएगा। साथ ही 1 अप्रैल को दोपहर पहले 11 बजकर 7 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा मंगलवार को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी सुबह न देखें ये चीजें, नहीं तो बनते काम भी बिगड़ जाएंगे!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, वे पूरी होंगी और आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपको अपने अधिकारियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। वरना विवाद हो सकता है, जिससे कानूनी मामले उलझ सकते हैं। अगर आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो झगड़ा हो सकता है और कानूनी परेशानी भी आ सकती है। शाम को आपकी योजनाएं सफल होंगी। मेहमानों के आने से आपका काम बढ़ सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। रचनात्मक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपको किसी बात को मिल बैठकर सुलझाना होगा। आप अपने घर के कामों के लिए भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको आपका कोई मित्र किसी काम को लेकर गलत सलाह दे सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपनी मेहनत को जारी रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा। कारोबार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सलाह दी जाती है कि वे कुछ भी नया न करें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार कर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। दोपहर के बाद आप किसी काम में व्यस्त हो जाएंगे। पुण्य के काम से आपको लाभ होगा। आप किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं और इसमें आपका काफी खर्च भी हो सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको काम को लेकर उलझने अधिक रहेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आप धन को लेकर रुके हुए कामों को करने के लिए परेशान रहेंगे।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आपको सफलता मिलेगी और आपका दिन शुभ होगा। जो काम चल रहे हैं, उनमें सावधानी बरतें। आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। आपके संकल्पित कार्य पूरे होंगे। आज का दिन आराम से बीतेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और धन में वृद्धि होगी। कारोबार में भी लाभ होगा। आपको सलाह दी जाती है कि दूसरों पर ध्यान देने की बजाए अपने काम पर फोकस करने की सलाह है। आपकी तरक्की होगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप अपने किसी पुराने वाद-विवाद को समाप्त करने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब रहेगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपको हर कार्य में लाभ और सफलता मिलेगी और आपका दिन सुख-समृद्धि से भरा होगा। व्यवसायिक प्रयास सफल होंगे और आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम से रात तक कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है आप बहुत ही सावधानी के साथ कार्य पूर्ण करें। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें और दूसरों के साथ फालतू के विवाद से बचने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी। आपको काम को लेकर कुछ नए अवसर मिलेंगे। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। आप किसी काम को लेकर वरिष्ठ सदस्यों सलाह ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के लिए दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा। आपको अपने आसपास के वातावरण से लाभ होगा। आपको किसी प्रिय व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है और आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ेगी। रात का समय आनंद में बीतेगा। धन में वृद्धि होगी। आपको परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा। दिन खुशहाली में बीतेगा। धनु राशि वालों को दूसरों की मदद करने से लाभ होगा। यानी अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपको फायदा होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: काले कपड़े में बांधें ये सफेद चीज़..हमेशा पैसौं से भरी रहेगी तिजोरी!

मकर राशि (Capricorn)   आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी में बदलाव के लिए आपसे सलाह ले सकता है। प्रॉपर्टी का काम कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। संतान के भविष्य से जुड़ा आप कोई फैसला ले सकते हैं। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में ही निपटाना बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को करियर में लाभ होगा। आपको किसी बड़ी सफलता की खुशी मिलेगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ होगा। दिन के दूसरे हिस्से में घर के विवाद सुलझेंगे। बातचीत से समस्याओं का समाधान करें। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको खुशी होगी। धन में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में भी कोई आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। जीवनसाथी की सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आपका अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर कोई विरोध भी उत्पन्न होने की संभावना है। आपके बॉस आपकी जिम्मेदारियां को बढ़ा सकते हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।