Vastu Tips

Vastu Tips: भूलकर भी सुबह न देखें ये चीजें, नहीं तो बनते काम भी बिगड़ जाएंगे!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: सुबह उठते ही इन चीजों को देखने से बचें, नहीं तो दिन भर होगी परेशानी!

Vastu Tips: सुबह की शुरुआत का हमारे पूरे दिन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार सुबह उठते ही जिस चीज को सबसे पहले देखते हैं, वह हमारे दिन की एनर्जी और भाग्य को प्रभावित कर सकती है। कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सुबह उठते ही देखने से निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) बढ़ती है और दिनभर समस्याएं आने लगती हैं। अगर इनका ध्यान न रखा जाए तो बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार सुबह उठते ही किन चीजों को देखने से बचना चाहिए। तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं….
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: काले कपड़े में बांधें ये सफेद चीज़..हमेशा पैसौं से भरी रहेगी तिजोरी!

Pic Social Media

सुबह उठकर कभी न देखें आईना

आप आप भी सुबह उठकर सबसे पहले आईना देखते हैं तो इस आदत को आज से ही छोड़ दीजिए। जब आप सुबह उठकर आईना देखते हैं तो इसे काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है। जिन लोगों को सुबह उठकर आईना देखने की आदत होती है उन लोगों की तबियत जल्दी जल्दी खराब होती रहती है।

रात के झूठे पड़े बर्तन

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार किचन में रात के बर्तन रात में ही धुल लेना चाहिए। इसका कारण है कि वास्तु शास्त्र में सुबह झूठा बर्तन देखना शुभ नहीं माना गया है। जब आप सुबह के समय इन्हें देखते हैं तो आपके जीवन में कई तरह की अशुभ चीजें होने लगती है। झूठे बर्तन देखने से आपके सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बंद घड़ी

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक आपको सुबह उठकर सबसे पहले कभी भी घर पर पड़ी खराब या फिर बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपके भी बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। सुबह के समय बंद घड़ी या फिर खराब घड़ी को देखना काफी ज्यादा अशुभ माना गया है। आपको कभी भी अपने कमरे में बंद पड़ी घड़ी को नहीं रखना चाहिए।

झाड़ू या फिर डस्टबिन देखना भी अशुभ

वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि आपको सुबह के समय कभी भी झाड़ू या डस्टबिन (Dustbin) को नहीं देखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इन चीजों को भी देखना शुभ नहीं माना गया है। अगर आप ऐसी किसी चीज को देखते हैं तो आपको जीवन में आर्थिक समस्यां (Financial Problems) का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: गलती से भी किचन में इन दो बर्तनों को उल्टा न रखें, नहीं तो..!

अगर आप सुबह-सुबह टूटी हुई वस्तुएं या किसी से उधार लिया हुआ सामान देखते हैं, तो इससे आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं और कार्यों में रुकावट आ सकती है।
सुबह-सुबह घर में फैली हुई गंदगी या बिखरा हुआ सामान देखना आर्थिक और मानसिक समस्याएं बढ़ा सकता है। यह घर में अशांति लाने का कारण बन सकता है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सुबह उठते ही सकारात्मक और शुभ चीजें देखने से दिन अच्छा बीतता है। आप अपने हाथों को जोड़कर कराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्र बोलें, तुलसी का पौधा देखें, भगवान की मूर्ति के दर्शन करें या अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और दिन मंगलमय होता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।