Vastu Tips: काले कपड़े में बांध दें ये सफेद चीज, जीवन में नहीं होगी पैसों की कमी!
Vastu Tips: हर किसी की चाहते होती है कि उनके घर के तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहे। लेकिन बहुत से लोग खबू मेहनत करते हैं लेकिन इसके बाद भी ज्यादा पैसे बचा नहीं पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए वास्तु में विशेष उपाय (Vaastu Upaay) बताया गया है। आज के इस खबर में हम आपके लिए लिए एक आसान सा उपाय बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप अपने घर में अपार धन दौलत प्राप्त कर सकते हैं। जिस उपाय के बारे में आज हम बताने वाले हैं वह चुंबक (Magnet) की आपकी इच्छा पूरा करेगा। यह विशेष चुंबक धन संपत्ति (Vastu Tips for Wealth) को अपनी और खींचता है जिससे आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। इस आसान से उपाय के लिए आपको केवल एक काले कपड़े और थोड़ी सी फिटकरी (Alum) की आवश्यकता होती है।
ये भी पढे़ंः Chaitra Navratri 2025: कब से शुरू होगा चैत्र नवरात्र? जानिए पूजा विधि…शुभ मुहूर्त

फिटकरी के इस उपाय से मिलेगा अपार धन दौलत
आप फिटकरी (Alum) और काले कपड़े के द्वारा किया जाने वाला एक वास्तु उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इस उपाय को करके आप घर की बुरी नजर (Evil Eye Removal)को तो दूर कर ही सकते हैं और साथ ही साथ धन दौलत को भी अट्रैक्ट कर सकते हैं। वास्तु के इस उपाय को करने पर आपके घर में धन संपत्ति खिंची चली आती है। आइए जानते हैं किस प्रकार फिटकरी के इस उपाय से आप अपार खजाने को प्राप्त कर सकते हैं।
घर में होने लगेगी बरकत
अगर आप फिटकरी के कुछ टुकड़ों को काले कपड़े में बांधकर घर में किसी गुप्त जगह पर रख देते हैं तो यह एक चुंबक की तरह काम करता है। यह चुंबक धन संपत्ति को अपनी और खींचता है और आपके घर में सदैव पैसों की बौछार होती है।
बनी रहेगी घर में सकारात्मक ऊर्जा
अगर आप चाहें तो फिटकरी को घर के मेन गेट (Main Gate) पर भी किसी लाल कपड़े में बांधकर रख सकते हैं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही घर में आर्थिक समस्या कभी नहीं आती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मां लक्ष्मी का भी मिलेगा आशीर्वाद
अगर आप अपने घर में मां लक्ष्मी को आमंत्रित करना चाहते हैं तो आप फिटकरी के कुछ टुकड़ों को काले कपड़े में बांधकर माता लक्ष्मी और कुबेर का स्मरण करते हुए अपनी तिजोरी में भी रख लें। इस उपाय को करते ही आपके घर में माता लक्ष्मी का वास होने लगता है और कभी भी पैसों की कमी नहीं आती है।
बुरी नज़र से बचाव
घर को और घर के लोगों को बुरी नजर से बचाने के लिए आप फिटकरी के पाउडर को घर की डोरमैट के नीचे भी हरदिन फैला सकते हैं। इससे जब भी कोई बाहरी व्यक्ति घर के अंदर कदम रखता है तो उसकी नेगेटिविटी वही रह जाती है और घर के लोगों को किसी की नजर नहीं लगती।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: इस दिन पहनें लाल रंग का कपड़ा, शुभ फल मिलेगा!
बीमारी से छुटकारा
अगर आपके घर में कोई काफी समय से बीमार है या परिवार के लोगों के बीच आए दिन विवाद होता रहता है तो आप नहाने के पानी में फिटकरी मिलाकर भी नहा सकते हैं। और बीमार व्यक्ति को इस पानी से नहला भी सकते हैं। ऐसा करने से आए दिन होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है और घर के कलर क्लेश भी संपन्न हो जाते हैं।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
