Zee Media's English channel WION has announced recruitment for various posts

Zee Media: Zee मीडिया के अंग्रेजी चैनल WION में Vacancy, ऐसे करें Apply

TV जॉब्स
Spread the love

Zee Media: ज़ी मीडिया के अंग्रेजी न्यूज़ चैनल WION (World Is One News) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं। यह मौका उन युवाओं के लिए है जो ग्लोबल न्यूज़ मीडिया का हिस्सा बनना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: Republic World: अर्नब गोस्वामी के चैनल में बड़ी एंट्री, जानिए किसने ज्वाइन किया?

WION, जो Zee Media Group का हिस्सा है, ने अपने हालिया भर्ती विज्ञापन में बताया है कि चैनल को आउटपुट, टेक, लाइव स्ट्रीमिंग, वेब और सोशल मीडिया से जुड़े पदों पर योग्य उम्मीदवारों की तलाश है।

पद (Open Positions):

  • Producer / Senior Producer (Output Desk)
  • Producer / Senior Producer (Entertainment / Tech)
  • Multimedia Producer (Live Streaming)
  • Content Writer (Web Desk)
  • Social Media Executive

जरूरी योग्यताएं (Essential Skills):

  • संबंधित क्षेत्र में अनुभव और विशेषज्ञता
  • अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़
  • अंतरराष्ट्रीय और वैश्विक मामलों की जानकारी
  • इनोवेटिव सोच और प्रोएक्टिव एटिट्यूड

इच्छुक उम्मीदवार चैनल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स या वेबसाइट www.wionews.com पर जाकर आवेदन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए विज्ञापन देखें…।