Republic World: Big entry in Arnab Goswami's channel, know who joined?

Republic World: अर्नब गोस्वामी के चैनल में बड़ी एंट्री, जानिए किसने ज्वाइन किया?

TV
Spread the love

Republic World: रिपब्लिक टीवी(Republic Tv) चैनल के मालिक अर्नब गोस्वामी(Arnab Goswami) के चैनल में बड़ी एंट्री हुई है। साक्षी जैन को ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ (Republic World) में सीनियर जनरल मैनेजर और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर नियुक्त किया गया है। साक्षी जैन ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में खुद यह जानकारी शेयर की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ में सीनियर जनरल मैनेजर और नेशनल हेड-ब्रैंडेड कंटेंट के रूप में नई भूमिका शुरू कर रही हूं।’

ये भी पढ़ें: इस नेशनल न्यूज़ चैनल में एंकर से लेकर प्रोड्यूसर्स की भर्ती, ऐसे करें Apply

साक्षी जैन इससे पहले ‘रस्क मीडिया’ (Rusk Media) में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (ब्रैंड पार्टनरशिप्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

साक्षी जैन को मीडिया सेल्स और ब्रैंड पार्टनरशिप्स में काम करने का 16 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने प्रिंट, डिजिटल, ओटीटी, एवीओडी, एफएमसीजी, ड्यूरेबल्स और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काम किया है।

उन्होंने विज्ञापन, क्लाइंट सॉल्यूशंस, इन्फ्लुएंसर कोलैबोरेशन और बड़े पैमाने पर ब्रैंडेड इनोवेशन प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में विभिन्न संस्थानों में अहम भूमिका निभाई है।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैं रिपब्लिक के ब्रैंडेड कंटेंट और ब्रैंड सॉल्यूशंस वर्टिकल का नेतृत्व करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं और पार्टनर्स के साथ मिलकर ब्रैंड्स के लिए असरदार और सार्थक स्टोरीज गढ़ने की उम्मीद रखती हूं। अगर आप मानते हैं कि कंटेंट ही किंग है और भविष्य कंटेंट का है, तो चलिए जुड़ते हैं और आगे की संभावनाओं पर बात करते हैं।’

ख़बरी मीडिया की तरफ से साक्षी जैन को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।