विलियमसन को पीछे छोड़ ICC अवार्ड पर युवा यशस्वी का कब्जा

क्रिकेट WC खेल

ICC 2024: इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से कई बड़े कीर्तिमान रचने वाले 22 साल के युवा यशस्वी जायसवाल के नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ गई। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को फरवरी महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया हैं।
ये भी पढ़ेः चेन्नई की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा! इस खिलाड़ी के बयान ने मचाई खलबली

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच में 2 दोहरे शतक और 3 अर्धशतक की बदौलत कुल 712 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने ने अपने दोनों दोहरे शतक फरवरी के महीने में ही लगाया। यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को हराकर फरवरी 2024 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता।

Pic Social Media

आईसीसी (ICC) की ओर से कहा गया है कि जायसवाल के आंकड़े बताते हैं कि वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। जायसवाल आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की इस साइकिल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Pic Social Media

इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में उन्होंने टेस्ट की पहली पारी में 219 रन बनाए और इसके बाद राजकोट में खेले गए अगले टेस्ट की दूसरी पारी में भी डबल सेंचुरी जड़ दी। जायसवाल ने फरवरी में तीन टेस्ट मैचों में 20 छक्कों की मदद से कुल मिलाकर 560 रन बनाए।

Pic Social Media

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) सितंबर 2023 के बाद आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले शुभमन गिल सितंबर 2023 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने थे। इस अवॉर्ड के बाद यशस्वी जायसवाल ने कहा कि यह अवॉर्ड जीतने के बाद काफी खुश हूं, मुझे उम्मीद है कि आगामी दिनों में फिर दोहरा पाउंगा। इंग्लैंड के खिलाफ मेरी पहली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज थी, यह मेरे लिए शानदार अनुभव रहा।