चेन्नई की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा! इस खिलाड़ी के बयान ने मचाई खलबली

क्रिकेट WC खेल

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। लेकिन उससे पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर चेन्नई के खिलाडी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने बड़ा खुलासा करते हुए चेन्नई का अगला कप्तान बने इसकी भी जानकारी दे दी।
ये भी पढ़ेः IPL 2024 से पहले मुंबई के लिए गुड न्यूज, फिट हुआ ये धुरंधर

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने हार्दिक पंड्या को गुजरात से ट्रेड कर के रोहित शर्मा की जगह नया कप्तान बनाया। जिसके बाद से ही कयास लगने शुरू हो गए कि क्या रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से जुड़ें रहेंगे या किसी अन्य टीम का दामन थामेंगे। हालांकि अभी रोहित मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा है लेकिन उनको लेकर आय दिन कोई न कोई बयान आते ही रहते है।

अब इसी कड़ी में नया नाम अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का जुड़ गया है। आईपीएल में मुंबई और चेन्नई के लिए खेल चुके पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने कहा है कि रोहित शर्मा आने वाले समय में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि रोहित चेन्नई के अगले कप्तान होंगे।

रायडू ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं रोहित को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते देखना चाहता हूं। धोनी के संन्यास लेने के बाद रोहित चेन्नई की कप्तानी भी कर सकते हैं। यह बहुत अच्छा होगा कि रोहित चेन्नई के लिए खेलें। वह आराम से अगले 5-6 साल आईपीएल में खेल सकते हैं।

Pic Social Media

रायडू आगे कहते हैं, “अगर रोहित कप्तानी करना चाहें तो वो किसी भी टीम की कप्तानी कर सकते हैं। हालांकि यह कॉल लेने का अधिकार सिर्फ रोहित के पास है। यह उनका फैसला होगा कि वह कप्तानी करना चाहते हैं या नहीं। चेन्नई में भी वह कप्तानी करेंगे या नहीं, यह उनपर ही निर्भर करेगा।

Pic Social Media

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए खेलते हैं या नहीं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि वह आईपीएल के इतिहास के सबसे बेस्ट कैप्टन हैं। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच खिताब जिताए हैं।

रोहित शर्मा आईपीएल (IPL) में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्‍थान पर काबिज हैं। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 243 मैचों में 6211 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटंस के खिलाफ 24 मार्च को करनी है।