13 March 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जरूर रखें ये मूर्तियां, नहीं होगी पैसों की कमी

मेष राशि (Aries)  आज का दिन प्रेम और पारिवारिक जीवन के मामले में मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन सलाह है कि यात्रा पर जाने से पहले तमाम चीजों को ठीक से रख लें और अगर अपने वाहन से जा रहे हैं तो वाहन की भी जांच करवा लें नहीं तो रास्ते में वाहन में परेशानी आने से दिक्कत होगी। संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी। जीवनसाथी से सुख सहयोग मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपका ध्‍यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी और कारोबार में तरक्‍की होगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। दिन के उत्तरार्द्ध में उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज शाम को परिवार के लोगों के साथ घूमने का प्‍लान बन सकता है। आपकी सभी मनोरथ सिद्ध होंगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और आपका मन लगेगा। सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। व्यक्तिगत मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप व्यक्तिगत मामलों में आगे बढ़ेंगे। आप अपने किसी काम से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अच्छे सोच का लाभ उठाएंगे।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है। आज घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। इस राशि के लोगों को प्रेम संबंध में कुछ दूरियां आ सकती है। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। तो आपका दिन अच्‍छा बीतेगा। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा और आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे और शासन प्रशासन के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी विविध विषयों के प्रति रुचि रहेगी। जल्दबाजी में यदि आपने किसी डील को फाइनल किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ने से उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। जो लोग व्यापार में हैं उन्हे अच्छा मुनाफा हासिल होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लेकिन आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। प्रेम के साथ दिन बीतेगा। लाटरी सट्टे में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगा। छोटी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आप अपनी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है और नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी खुशी दोगनी होगी। आपको संस्कारों में परंपराओं पर पूरा ध्यान देना होगा, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई सब सोचने और सुनने को मिल सकती है। आपकी अध्ययन और आध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। आप किसी काम की योजना बनाएंगे, तो आपके बेहतर रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में बढ़ोतरी होने से आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान से यदि आपने कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है और व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। सभी के साथ आपको तालमेल बनाकर चलना होगा और आप बिजनेस की किसी योजना में निवेश करने के लिए आप धन उधार ना लें और आप अपनी जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करें, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपने अपने रूटीन में यदि आपने बदलाव किया, तो वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आप अपनी सूझबूझ से सहजता से नौकरी में कामों को निपटाएंगे,  तो आप किसी गलती के होने से बचा सकते हैं। आपको किसी विरोधी की चालों में आने से बचना होगा।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि वालों के लिए आज फायदे का दिन है और आज आपकी आय में वृद्धि होगी और कारेाबार के मामले में शाम तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास के योग अच्छे हैं और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। शाम के वक्‍त आपको मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-13 March-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 13 March-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)