Yamuna Expressway

Yamuna Expressway: आगरा,मेरठ-लखनऊ जाने वाले पहले ये ख़बर पढ़ लीजिए

Trending उत्तरप्रदेश ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Yamuna Expressway से सफर करने वाले यह खबर जरूर पढ़ लें

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से आगरा, मेरठ-लखनऊ जाने वाले यह खबर जरूर पढ़ लें। आपको बता दें कि ठंड बढ़ने लगी है, और कोहरा भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर वाहनों की रफ्तार कम कर दी गई है। आज की रात 12 बजे से लागू नई गति सीमा के अनुसार भारी वाहन अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा और हल्के वाहन अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चल सकेंगे। स्पीड लिमिट (Speed ​​Limit) का उल्लंघन करने पर 2-4 हजार रुपये का चालान हो सकता है। यह व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: अब जाम को गुड बाय करने का आ गया टाइम

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन (Yamuna Expressway Management) ने चालकों से कोहरे में सावधानी बरतने को कहा है। सर्दियों में कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर एकसाथ कई वाहनों के टकराने के हादसे भी हो गए हैं। हादसे न हो इसके लिए यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने स्पीड लिमिट की रिपोर्ट एक्सप्रेसवे प्रबंधन (Expressway Management) को भेजी थी। नई स्पीड लिमिट (New Speed Limit) के बोर्ड कई जगह लगा दिए गए हैं। साथ ही, स्क्रीन पर भी उन्हें दिखाया जा रहा है। इससे पहले हल्के वाहन के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी/घंटा व भारी वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा थी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: पार्टी और बर्थडे केक से तौबा करने वाली ख़बर

फर्राटा भरने वाली गाड़ियों के कटेंगे चालान

नए नियम लागू होने के बाद से ही यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर चालान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर यमुना प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे की संचालक कंपनी जेपी इंफ्राटेक (Jaypee Infratech) को पत्र लिखा और नए नियम के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्राधिकरण ने कंपनी को एंट्री और आउट गेट पर फॉग लाइट लगाने के भी आदेश दिए हैं, जिससे दुर्घटनाएं कम हों। आपको बता दें कि घने कोहरे में वाहन चालकों को दूर तक रास्ता नहीं दिखाता है। ऐसे में गाड़ी की स्पीड तेज होने से हादसे की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।