Greater Noida

Greater Noida: पार्टी और बर्थडे केक से तौबा करने वाली ख़बर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida: पार्टी और बर्थडे केक और फिर…पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्रेमिका के बर्थडे (Birthday) पर दोस्त की हत्या मामले में 24 घंटे के अन्दर बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त, उसकी प्रेमिका समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिराग चौधरी उर्फ काकू निवासी एडीए कॉलोनी अलीगढ़, मनु उर्फ अभिनव प्रताप सिंह निवासी ईशानगर अलीगढ़ और हर्षिता उर्फ हर्षी निवासी पल्लवपुरम मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयोग हुए चाकू और मृतक की बाइक बरामद की है।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में ये रहे जाम के असली ‘विलेन’..प्राधिकरण चलाएगा हंटर

Pic Social Media

जानिए क्या है पूरा मालमा

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका के जन्मदिन पर दोस्त बड़ा केक ले आया था। इससे आरोपियों ने गुस्से में आकर दोस्त की हत्या ही कर दी, क्योंकि घटना के समय आरोपी अपनी प्रेमिका के लिए छोटा केक (Cake) लेकर प्रेमिका के बर्थडे (Birthday) पर पहुंचा था। इस बात का दूसरे साथियों ने मजाक बनाया। साथ ही आरोपी दोस्त के अपनी प्रेमिका से बात करने के साथ छोटे कपड़े पहनने से नाराज था। इसी सब कारण से गुस्से में आकर आरोपी ने दोस्त की हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ेंः Supertech Ecovillage: कोर्ट ने सुपरटेक के फ्लैट खरीदारों को बड़ा तोहफा दे दिया

अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी में रहते थे सभी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी (Ansal Golf Links Society) में बुधवार देर रात प्रेमिका की जन्मदिन पार्टी में दोस्त ने कैफे संचालक यतिन शर्मा की चाकू से हत्या कर दी थी। आरोपी चिराग कैफे में हिस्सेदार भी है। प्रेमिका के बर्थडे पर केक काटने के समय यह घटना को अंजाम दिया। आरोपी दोस्त पर प्रेमिका से बात करने का शक करता था। मूलरूप से अलीगढ़ के गांव मदन गढ़ी की एडीए कॉलोनी निवासी यतिन शर्मा ग्रेटर नोएडा की अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी के एक मकान किराये पर ले कर रहते थे। साथ में अलीगढ़ निवासी चिराग और मनु उर्फ अभिनव प्रताप सिंह भी रहता था, वहीं मकान के एक दूसरे कमरे में एक छात्रा भी रहती थी। हर्षिता चिराग की प्रेमिका है। यतिन और चिराग का सेक्टर बीटा-1 में बीटा प्लाजा में कैफे स्थित है।

केक को लेकर हुआ विवाद

बता दें कि बुधवार को चिराग की प्रेमिका का बर्थडे था। दोनों कैफे बंद करने के बाद मकान पर गए। वहां हर्षिता के साथ तीनों ने जन्मदिन पार्टी (Birthday Party) की। इसके बाद तीनों युवकों ने बैठकर शराब भी पी। देर रात लगभग तीन बजे केक काटने के दौरान यतिन ने चिराग की प्रेमिका को कुछ बोला, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया, तभी चिराग ने किचन में रखे चाकू से यतिन के सीने पर जोरदार हमला कर दिया। चाकू लगने से यतिन तुरंत जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद दूसरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में हर्षिता और मनु को भी षडयंत्र में शामिल होने का आरोपी बनाया है।

जानिए पुलिस ने क्या कहा

कोतवाली पुलिस के मुताबिक यतिन शर्मा और आरोपी चिराग चौधरी, मनु उर्फ अभिनव प्रताप सिंह और हर्षिता उर्फ हर्षी आपस में दोस्त हैं। हर्षिता और चिराग के एक दूसरे के प्रेमी थे, लेकिन हाल के दिनों में हर्षिता ने यतिन से भी बातचीत शुरू कर दी थी, इससे चिराग को शक होने लगा कि हर्षिता उसे छोड़ सकती है। 12 दिसंबर की रात हर्षिता का बर्थडे था, जिसे चारों ने मिलकर मनाया।

पार्टी के दौरान चिराग और यतिन के बीच विवाद हो गया। गुस्से में चिराग ने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर यतिन पर हमला कर दिया और किचन के चाकू से उसके सीने पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों को एनआरआई कट सर्विस रोड के पास आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।